'शहीद की विधवा' बनी ये एक्ट्रेस, 35 साल की उम्र में लिया ये फैसला
Shaheed Ki Vidhwa: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा अंजना सिंह हाल ही में अपनी मौत की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में थीं, लेकिन अब चर्चा का कारण उनकी आने वाली नई फिल्म बन गई है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने नए प्रोजेक्ट की जानकारी साझा की है। इस बार उनकी फिल्म पारंपरिक पारिवारिक विवादों से हटकर देशभक्ति की भावना पर आधारित होगी।

अंजना सिंह ने अपनी नई फिल्म 'शहीद की विधवा' की शूटिंग शुरू कर दी है। सोमवार को फिल्म के सेट पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शूटिंग की शुरुआत हुई। अभिनेत्री ने सेट से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिनमें वे पूरी टीम के साथ नज़र आ रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिकाओं में राकेश बाबू और प्रकाश दिखाई देंगे, जबकि निर्देशन की कमान प्रवीण कुमार संभाल रहे हैं।
इससे पहले अंजना सिंह फिल्म 'मां का साया' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं, हालांकि अभी तक इस फिल्म का पोस्टर या रिलीज़ डेट सामने नहीं आई है।
गौरतलब है कि अंजना सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने मजबूत और प्रभावशाली किरदारों के लिए पहचानी जाती हैं। उन्होंने सास-बहू या देवरानी-जेठानी जैसे पारंपरिक विषयों से हटकर सशक्त महिला पात्रों पर आधारित कई फिल्मों में काम किया है। उनकी हालिया फिल्म 'कुश्ती' भी महिला प्रधान कहानी पर आधारित है, जिसमें एक किसान की बेटी खेतों से निकलकर अखाड़े तक पहुंचने का संघर्ष दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है, जबकि इसके प्रदर्शन में अभी समय है।


Click it and Unblock the Notifications











