Khesari Lal Yadav Video: जूते से खोला मंदिर का गेट, खेसारी ने बताई सच्चाई- हाथ जोड़ता हूं, हम कलाकार हैं

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के लिए कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। खेसारी लाल यादव का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है,जहां पर एक्टर मंदिर की गेट पर लात मार रहे हैं। इस वीडियो को लेकर भोजपुरी फैंस के बीच हंगामा मचा हुआ है। अब इस पूरे मामले को लेकर खेसारी लाल यादव ने सामने आकर सफाई दी है और वायरल हुए वीडियो का सच भी बताया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में पिपराइच स्थित भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिक के गेट पर जूता पहन कर लात मारते हुए एक्टर नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट अनुसार अभिनेता ने इस वीडियो की हकीकत को जाहिर करते हुए बताया कि मेरा मकसद कभी भी किसी की आस्था को ठेस पहुंचाने का नहीं है। मैं भगवान और उनकी गरिमा को समझता हूं।
भगवान को दिल से मानता हूं। मैं कभी भी भगवान से खिलवाड़ की बात सोच भी नहीं सकता हूं। जो लोग भी इस वीडियो को गलत तरीके से वायरल कर रहे हैं,मेरा उन भाईयों से आग्रह है कि आप ऐसे वीडियो को वायरल न करें। खेसारी ने साफ तौर पर कहा कि इस वीडियो को गलत तरीके से बनाया गया है।
यह मेरी एक फिल्म का वीडियो है जहां पर मैं मंदिर का गेट खोलता हूं। कुछ लोगों ने इस वीडियो को गलत तरीके से प्रचारित और प्रसारित किया है। भगवान की तौहीन करना मैं सपने में भी नहीं सोच सकता हूं। खेसारी ने अपने काम की तुलना करते हुए कहा कि हम कलाकार हैं। रोजगार के लिए यूपी में आकर शूटिंग करते हैं। मैं आपसे हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि कृपया इस वीडियो को वायरल न करें।


Click it and Unblock the Notifications












