'आशिक़ अवारा' 23 मार्च को देश भर में होगी रिलीज!
[भोजपूरी न्यूज] 2016 की सबसे बड़ी धमाकेदार और कॉर्पोरेट हिट होने की तैयारी में फिल्म आशिक़ अवारा ने अपने सफ़लता के परचम लहराने के शुरूआती संकेत अभी से ही दे दिए हैं।

होली के मौके पर रिलीज़ होने को तैयार इस साल की सबसे शानदार तरीके से फिल्माई गयी फिल्म आशिक़ आवारा को एकसाथ पूरे देश भर में प्रदर्शित करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इस फिल्म में काज़ल राघवानी और आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव दिखेंगे।
ALERT: फिल्म 'तेरी मेरी आशिक़ी' रिलीज़ को तैयार!
वहीं फिल्म में संजय पाण्डेय, अनूप अरोड़ा और प्रिया सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आशिक़ अवारा ऐसी पहली भोजपुरी फिल्म है जिसका प्रचार प्रसार बड़े कॉरपोरेट स्तर पर किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता प्रेम राय के अनुसार होली के साथ साथ हमारे बाकी के त्योहारों को भी और उसके साथ पहनावे और रस्मों रिवाजों का भी बखूबी ध्यान रख कर इस फिल्म में चित्रण किया गया है।
'गदर' की हवेली में फिर बन रही है फिल्म 'गदर'
इसी बात को देखते हुए इस फिल्म को खरीदने को लेकर फिल्म वितरकों में होड़ सी लगी हुई थी । और तभी फिल्म के सारे राइट्स पहले ही मुंहमांगी रकम पर बिक भी गए हैं । निर्देशक सतीश जैन के मुताबिक़ एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म की कहानी का हर एक सीन बहुत ही रोमांटिक और मनोरंजक होगा।


Click it and Unblock the Notifications











