'Aara Mein' is out: खेसारी लाल यादव और दिव्या के सॉन्ग ने मचाया ऐसा गदर, लाखों के हुआ पार

भोजपुरी एक्ट्रेस दिव्या रल्हन और खेसारी लाल यादव ने नए गाने 'आरा में' में एक बार फिर अपने शानदार डांस मूव्स से दर्शकों को प्रभावित किया है। डांस नंबर में दोनों सिंगर-एक्टर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। 'आरा में' को शिल्पी राज और खुद भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने गाया है। गाने को लिखा है गोलू यादव ने और म्यूजिक दिया है आर्या शर्मा ने।
इस गाने को यूट्यूब पर 24 घंटे में ही 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोगों को ये गाना इतना पसंद आ रहा है कि इसे खूब शेयर कर रहे हैं। इस गाने में साफ देखा जा सकता है कि खेसारी और दिव्या दोनों एक दूसरे को चाहते हैं लेकिन दिव्या की शादी किसी और से तय हो जाती है तो खेसारी मंडप में बंदूक लेकर पहुंच जाते हैं। फैंस को जहां खेसारी का टपोरी लुक खूब भा रहा है वहीं दिव्या का हॉट लुक फैंस को आहें भरने पर मजबूर कर रहा है।
दिव्या रल्हन ने इस गाने की झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं जिसमें वह कहीं सॉन्ग के बिहाइंड द सीन शेयर करती नजर आ रही हैं तो कहीं गाने के बोल शेयर करती नजर आ रही हैं।
दिव्या के साथ में खेसारी के इस अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वही खेसारी लाल यादव भी अपने इंस्टाग्राम पर गाने को पोस्ट करते नजर आए। उन्होंने जब गाने के रिलीज होने की एनाउसमेंट की थी तो कैप्शन लिखा था, कितना है दम कुंवारा में..आ रहे हैं कल सुबह @khesari_yadav बताने सबको लेके नवका गाना "आरा में"। खेसारी की इस पोस्ट पर लाखों लाइक्स और कमेंट्स आए थे और फैंस ने लिखा था कि वे गाने के रिलीज होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
दिव्या रल्हन को आखिरी बार भोजपुरी डांस नंबर 'ओ छम्मक छल्लो' में गायक-अभिनेता राकेश मिश्रा के साथ देखा गया था। रल्हन ने 'ओ छम्मक छल्लो' में अपने डांस से सबका दिल जीत लिया था। इसे आरोही भारद्वाज और खुद अभिनेता ने गाया है। गाने को चंदन यदुवंशी ने लिखा है और छोटू रावत ने संगीत दिया है। वहीं खेसारी की आगामी सूची में 'संघर्ष 2', 'संघर्ष 2', 'दुल्हनिया लंदन से लाएंगे', 'बोल राधा बोल' और काजल राघवानी के साथ 'बापजी' जैसी कई फिल्में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











