Aamrapali Dubey ने लिया मुस्लिमों वाला लुक, भड़के लोग बोले- 'वैसे तो बहुत हिंदू-हिंदू चिल्लाती हो'

Aamrapali Dubey Burkha Look- आम्रपाली दुबे का नाम भला किसने नहीं सुना है। भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अदाकारा में से एक आम्रपाली अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर खबरों का हिस्सा रहती है।
इस वक्त उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस पोस्ट को आम्रपाली ने खुद किया है और मजेदार बात तो ये है कि वो बुर्का पहने हुए नजर आ रही है। आम्रपाली दुबे ने मुस्लिम महिला वाला गेटअप लिया है और आंखों में काजल भी लगाया हुआ है।
जैसे ही उनका ये पोस्ट सामने आया लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। उनके कुछ फैंस ने तो इसको इग्नोर किया लेकिन कुछ लोग बुर्का पहनने को लेकर उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहै हैं।
क्या बोले लोग
इस लुक को देखकर लोगों के रिएक्शन सामने आए हैँ। एक यूजर ने लिखा है, ''हिंदू हिंदू चिल्लाने वालीं आज कैसी मुस्लिम बन गई ।।।'' एक ने लिखा, ''जय श्री राम।'' एक ने लिखा, ''आप अपने सनातन धर्म के लुक में ही अच्छे लगते हो।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है, माशाल्लाह नकाब में बहुत खिल.रही है।'' एक ने लिखा, ''इससे अच्छा तो लाल रंग की चुनरी ओढ़ लेती।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन आम्रपाली दुबे का रिएक्शन नहीं आया है।
हर अंदाज है निराला
भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अपनी खूबसूरती से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। बता दें कि आम्रपाली दुबे का अंदाज हर एक से निराला है। वह अपने दमदार अंदाज की वजह से ही भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बना पाई हैं। आम्रपाली दुबे के आइटम सॉन्ग भी काफी पसंद किए जाते हैं। आप देखिए उनका ये लुक...


Click it and Unblock the Notifications