..................... Aamrapali Dubey New Bhojpuri Film Saas Kamaal Bahu Dhamaal When Where To Watch Its Television Premiere - Hindi Filmibeat

Aamrapali Dubey की 'सास कमाल बहू धमाल' फ़िल्म का होगा कब होगा वर्ल्ड टीवी प्रीमियर, जानें पूरी डिटेल्स

Aamrapali Dubey New Movie

Aamrapali Dubey New Movie: भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने इंडस्ट्री में काफी लोकप्रियता हासिल की है और आपको बता दें कि यूपी से लेकर बिहार तक उनके नाम का डंका बजता है। उनकी एक झलक पाने के लिए हर कोई बेकरार बना रहता है।

आम्रपाली दुबे अभी के समय पर काफी सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती है और उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी बन चुकी है। इंस्टाग्राम पर उनको तकरीबन 5 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनकी नई फिल्मों से लेकर गानों तक का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन अब जल्दी ही उनकी नई भोजपुरी फिल्म 'सास कमल बहुत धमाल' का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है।

आज हम आपको आम्रपाली दुबे की इसी फिल्म की सारी जानकारी देने वाले हैं। बता दे कि इस फिल्म को पहली बार फिलमची भोजपुरी के चैनल पर दिखाया जाने वाला है। फिलमची भोजपुरी द्वारा ही इस फिल्म का निर्माण किया गया है और यह उनकी बनाई गई पहली फिल्म है।

खुद आम्रपाली दुबे ने भी इस फिल्म के क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि "फिलमची भोजपुरी अब मचाई मनोरंजन का तहलका। अब फीलमची भोजपुरी के खुद के बनावल पहिला फिलिम "सास कमाल बहू धमाल" के जल्द होई वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर! फीलमची भोजपुरी चैनल उपलब्ध बाटे डीडी फ्री डिश के साथ सब डीटीएच अउर सब केबल नेटवर्क पे।डीडी फ़्री डिश-46, टाटा प्ले-1114, एयरटेल-665, डिश टीवी-1556, डी2एच-2079, सन डायरेक्ट-716, जीटीपीऐल-829, डेन-843, हैथवे-763, फ़ास्टवे-626, सीटी केबल-219, सीटी मौर्या- 213, दर्श डिजिटल-182।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे की इस फिल्म का प्रसारण कब और कितनी तारीख को होगा इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। उनके वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो इससे पहले एक्ट्रेस का नया गाना 'आम्रपाली तोहार कजरा' रिलीज हुआ था। इस गाने में वह अरविंद अकेला कल्लू के साथ में नजर आई थी।

Read more about: aamrapali dubey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X