Aamrapali Dubey Education: कितनी पढ़ी लिखी हैं आम्रपाली दुबे? भोजपुरी इंडस्ट्री में नहीं है कोई टक्कर..
Aamrapali Dubey Education: भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर मशहूर है कि इसका म्यूजिक शानदार होता है। हालांकि कई बार ये देखा जाता है कि एक्ट्रेसेस भी ट्रोल की जाती हैं। लेकिन आज भोजपुरी इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस को लेकर हम बात करने वाले हैं जो कि किसी और कारण से भी खबरों का हिस्सा रहती हैं।

क्या आप जानते हैं कि इस इंडस्ट्री की सबसे पढ़ी लिखी हीरोइन कौन सी है? अगर नहीं तो ये खबर आपके लिए और यकीनन आप काफी हैरान होने वाले हैं। अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों पर राज करने वाली आम्रपाली दुबे इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
चाहें अक्षरा सिंह या फिर मोनालिसा कोई उनके जितना पढ़ा लिखा नहीं है। आम्रपाली दुबे इस मामले में सबसे ऊपरी पायदान पर बैठी हैं। वो इस इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और लगभग सभी स्टार्स के साथ काम चुकी हैं।
आम्रपाली दुबे का एजुकेशन
आम्रपाली ने अपनी पढ़ाई को लेकर खुद ही कुछ समय पहले खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने कहा बताया था कि उनकी स्कूलिंग रुस्तम इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से हुई थी और इसी शहर से उन्होने भवन्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। गौरतलब है कि आम्रुपाली दुबे एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं लेकिन बाद में इस फील्ड में उनकी रुचि कम होने के कारण वो एक्टिंग की तरफ आ गईं। इसके बाद वो लगातार ऑडिशन देती रही हैं और साल 2005 में उनको अभिनय करने का पहला मौका मिला। 'सात फेरे- सलोनी का सफर' एक सीरियल आया था जिसमें पहले बार वो नजर आईं थीं और ये सीरियल 5 साल तक चलता रहा था।
निरहुआ के साथ जोड़ी
भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री होने के बाद उनको काफी पसंद किया जाने लगा। इस बीच उनकी जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ बनी और काफी हिट हो गई। दोनों को भोजपुरी इंडस्ट्री का शाहरुख-काजोल कहा जाता है। इसके अलावा दोनों का नाम रिलेशनशिप को लेकर भी सामने आया था और कई बार खबरें भी आईं थीं कि दोनों ने शादी कर ली है। हालांकि इसको लेकर दोनों ने कभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया।


Click it and Unblock the Notifications











