Aamrapali Dubey ने इमरान हाशमी के गाने पर किया कुछ ऐसा, बार बार वीडियो देख रहे हैं लोग!

Bhojpuri Video- भोजपुरी इंडस्ट्री की तूती बोल रही है और अब उनके सितारे भी काफी चर्चा में रहते हैं। आज के वक्त में ये इंडस्ट्री दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है और आपको बता दें कि हर पार्टी और शादी में अक्सर भोजपुरी गाने सुनने के लिए मिल जाते हैं।
लेकिन इस लक्त अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि काफी हैरान करने वाला है। आम्रपाली दुबे ने खुद इस वीडियो को इंस्ट्ग्राम पर साझा किया था। इस दौरान वो एक गाने पर रील बनाती हुईं नजर आ रही हैं।
मजेदार बात ये है कि गाना भोजपुरी नहीं बल्कि हिंदी है और इमरान हाशमी की है। आम्रपाली दुबे जिसमें लिप सिंक करती दिख रही हैं वो गाना है, ''अगर तुम मिल जाओ।'' जैसे ही वीडियो सामने आया तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
एक यूजर ने लिखा, आप बहुत अच्छी लगती हो मुझे मैंने बहुत सारी फिल्म देखी है आपकी। एक ने लिखा, मुझे भी! बस आप के मिलने का इंतज़ार है। एक ने लिखा, ''बिहार हृदय रानी।'' एक ने लिखा, ''देखिये दूसरे की सूरत नहीं रहेगी तोड़ने वाले की वह होगी।'' एक ने लिखा, ''दिल तोड़ने वाले शीशा तोड़ने की क्या जरुरत।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस
आम्रपाली दुबे को भोजपुरी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री माना जाता है और आपको बता दें कि उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। आम्रपाली दुबे की जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। एक वक्त था जब दोनों को रियल लाइफ में भी पति-पत्नी माना जाता था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications