..................... Aamir Khan's 'P.K.' set for Dec 19 release - Hindi Filmibeat

आमिर के लिए क्रिसमस है लकी इसलिए 19 दिसंबर को रिलीज होगी 'पी.के.'

एक बार फिर से नये साल के आगाज और क्रिसमस के मौके पर आपको आमिर खान की एक धमाकेदार मूवी देखने को मिल सकती है। क्योंकि उनकी मोस्ट अवेटड मूवी 'पी.के.' अब क्रिसमस पर यानी कि 19 दिसंबर को रिलीज होगी। डिजनी इंडिया के सहयोग वाली विनोद चोपड़ा फिल्म्स और राजकुमार हिरानी फिल्म्स ने पुष्टि की है कि 'पी.के.' 19 दिसंबर, 2014 को रिलीज होगी।

पहले पीके को जून में रिलीज करने का प्लान था लेकिन आमिर खान की पिछली रिलीज मूवी धूम 3 की असीम सफलता के बाद निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज क्रिसमस तक के लिए बढ़ा दी क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि आमिर के लिए क्रिसमस लकी है।

Must Watch: फिल्म पीेके की तस्वीरें

इस बारे में फिल्म का निर्देशन कर रहे हिरानी ने पूर्व में कहा था कि आमिर की अधिकांश फिल्में क्रिसमस के दौरान रिलीज होती हैं और उन्होंने अच्छा कारोबार किया। एक खास बात आपको बता दें कि आमिर की 'धूम 3', '3 इडियट्स' और 'तारे जमीन पर' सरीखी अतिसफल फिल्में क्रिसमस के आसपास ही रिलीज हुईं थीं । 'पी.के.' में संजय दत्त, अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत भी हैं।

गौरतलब है कि फिल्म 'पीके' के निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी है। फिल्म में आमिर खान की हिरोईन अनुष्का शर्मा हैं। फिल्म में उनका और अनुष्का का एक लंबा लिपलॉक भी है। फिल्म में आमिर खान एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। जो शराब के नशे में धुत है औऱ पागलों की तरह भगवान को खोज रहा है। और एक दिन उसकी तलाश पूरी हो जाती है।

फिल्म पीके के लिए इन दिनों आमिर खान भोजपुरी भाषा सीख रहे हैं। फिल्म में उन्हें भोजपुरी में बात करना है। वैसे फिल्म की शूंटिंग राजस्थान में हो रही है।देखते हैं आमिर खान की यह कोशिश कितनी कामयाब होती है, फिलहाल लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X