पीके में आमिर बोलेंगे भोजपुरी
बॉलिवुड के मिस्टर परफेक्ट यानी की आमिर खान अपने रोल की सजीवता के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। अपने चरित्र के हिसाब से उन्हें लुक, और बॉडी लैंग्वेज को ढालना बखूबी आता है।
इसलिए वो अपनी आने वाली फिल्म पीके के लिए इन दिनों भोजपुरी भाषा सीख रहे हैं। फिल्म में उन्हें भोजपुरी में बात करना है। वैसे फिल्म की शूंटिंग राजस्थान में हो रही है। इसलिए आमिर का भोजपुरी सीखना काफा हैरतअंगेज है क्योंकि फिल्म अगर जयपुर में शूट हो रही है तो आमिर को भोजपुरी सीखने की क्या जरूरत है?
अब इसकी सच्चाई तो फिल्म रिलीज होने के बाद पता चलेगी। फिल्म के निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी है। फिल्म में आमिर खान की हिरोईन अनुष्का शर्मा हैं।फिल्म में उनका र अनुष्का का एक लंबा लिपलॉक भी है। फिल्म में आमिर खान एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं।जो शराब के नशे में धुत है औऱ पागलों की तरह भगवान को खोज रहा है। और एक दिन उसकी तलाश पूरी हो जाती है। देखते हैं आमिर खान की यह कोशिश कितनी कामयाब होती है, फिलहाल लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications
