Exclusive- जानिये पीके को परफैक्ट बनाने के लिए क्या कर रहे हैं आमिर

आमिर खान अपनी फिल्मों में अपने परफैक्शन को लेकर काफी मशहूर रहे हैं। आमिर खान आजकल अपनी अगली फिल्म पीके की शूटिंग में व्यस्त हैं और पीके फिल्म को सफल बनाने के लिेए आमिर वो सबकुछ कर रहे हैं जिससे उनकी फिल्म में परफैक्शन आए। पिछले साल आमिर खान की फिल्म तलाश ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं पाई क्योंकि फिल्म में करीन कपूर को भूत के रुप में दिखाया गया था और फिल्म ऐसी थी जिसपर कोई विश्वास नहीं कर सकता। आमिर के फैन्स जो कि हर साल आमिर की बेहतरीन फिल्मों का इंतजार करते हैं तलश फिल्म से काफी निराश हुए थे। लेकिन इस साल आमिर खान उस गलती को दोहराना नहीं चाहते हैं। राजकुमार हिरानी के निर्द्शन में बनी पिल्म पीके के लिए आमिर खान दिन रात मेहनत कर रहे हैं। खबर तो ये भी है कि फिल्म में परफैक्शऩ लाने के लिए आमिर खान ने भोजपुरी भी सीख ली है।

आमिर खान ने इसके अलावा और भी काफी कुछ किया है पीके के परफैक्शन के लिए। आमिर खान ने इस साल होली के दिन भी धूम फिल्म की शूटिंग की ताकी वो पीके फिल्म की शूटिंग में ज्यादा से ज्यादा वक्त दे सकें। होली के दिन जब पूरी दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री के लोग होली खेल रहे थे तब आमिर खान मुंबई के गोरेगांव में स्थित फिल्म सिटी में डांसर्स के साथ शूट कर रहे थे। आमिर खान ने पीके फिल्म की शूटिंग के लिए इतनी मेहनत की है कि उन्होंने हाल ही में भोजपुरी भी सीख ली है ताकि फिल्म में परफैक्शन ला सके। आमिर खान वैसे भी जो भी करते हैं परफैक्शन के साथ करते हैं ऐसे में आमिर खान की फिल्मों से परफैक्शन की उम्मीद करनी तो वाजिब है।

आमिर खान की फिल्म पीके का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पीके फिल्म में आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई है और फिल्म का निर्देशन किया है राजुकमार हिरानी ने। पीके फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और आमिर खान एक बार तो दो स्टार होटल में भी रुके थे क्योंकि जिस जगह फिल्म की शूटिंग चल रही थी उसके आस पास कोई अच्छा होटल नहीं था। कुल मिलाकर आमिर खान पीके फिल्म पर काफी मेहनत कर रहे हैं। और सबको यकीन है कि ये फिल्म बेहतरीन होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X