दिल्ली में आमिर के खिलाफ केस लेकिन उन पर फर्क नहीं
दिल्ली के चांदनी चौक में इन दिनों बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान शूटिंग कर रहे थे लेकिन उनके लिए वहां थोड़ी सी दिक्कत हो गयी क्योंकि वहां के कुछ लोगों ने फिल्म के कुछ हिस्सों पर धार्मिक भावनाओं को छेड़ने का आरोप लगाया है।
जिसके चलते फिल्म की टीम और आमिर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बावजूद इससे आमिर खान के चेहरे पर कोई शिकन नहीं है।
वह दिल्ली में आराम से पीके की शूटिंग कर रहे हैं तो वहीं उन्होंने दिल्ली में अपने ममेरे भाई औऱ महान फिल्ममेकर मंसूर खान की किताब का लोकापर्ण किया। और कहा कि मंसूर जैसे महान और क्रियेटिव फिल्ममेकर की बॉलीवुड को जरूरत है इसलिए उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह जोरदार वापसी करेंगे।
गौरतलब है कि राजकुमार हिरानी की फिल्म पीके में आमिर खान एक शराबी की भूमिका में हैं। जो पागलों की तरह भगवान को खोजता है, जो कि अंत में उसे मिल जाता है। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त भी नजर आयेंगे जो कि इस समय जेल में सजा काट रहे हैं तो वहीं आमिर खान के साथ पर्दे पर अनुष्का शर्मा पहली बार नजर आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
