Aakanksha Awasthi: एक्शन और रोमांस से भरपूर 'अंबा' फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, देखें यहां!

Aakanksha Awasthi

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म 'अंबा' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फिल्म में एक्ट्रेस विक्रांत सिंह के साथ नजर आएंगी।

आकांक्षा ने एक एक्शन ड्रामा का वादा करने वाला पोस्टर शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री बंदूक के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, अपकमिंग भोजपुरी मूवी फर्स्ट लुक।" 'अंबा' फिल्म का निर्देशन राकेश त्रिपाठी ने किया है जो फिल्म के लेखक भी हैं। इसे विवेक कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में संजय पांडे, विनीत विशाल, देव सिंह, मोना रे, संजय वर्मा, अनीता सहगल, उमेश सिन्हा, आंचल तिवारी, शंभु राणा, दिव्या कुमारी आकाश त्रिपाठी और अन्य कलाकार भी हैं।

आपको बता दें, जब इस फिल्म का मुहूर्त शॉट हुआ था तब भी आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी और उन्होंने यह पोस्ट पिछले साल नवंबर में की थी।

पिछले साल दिसंबर में ही आकांक्षा ने 'अंबा' फिल्म का गाना भी शेयर किया था जो कि उस समय जल्द रिलीज होने वाला था, गाने का नाम था 'आंखों में मेरी'...।

बता दें, अंबा फिल्म की शूटिंग के दौरान ही आकांक्षा ने शादी कर ली थी और अपनी शादी की फोटोज भी शेयर की थी। पिछले साल नवंबर में जब उन्होंने शादी की तो उसकी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी थी।

बहरहाल अंबा फिल्म का पोस्टर देखकर ये तो तय है कि फिल्म में खूब एक्शन नजर आने वाला है और खूब धमाल भी होगा क्योंकि फिल्म के कई गाने आकांक्षा अवस्थी के इंस्टाग्राम पर देखे जा सकते हैं।

आकांक्षा अवस्थी के काम की बात करें तो अक्सर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी पल-पल की खबरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। यहां तक कि वे अपनी डेली लाइफ से भी फैंस को रूबरू करवाती रहती हैं। कभी भी अपने पैट के साथ फोटो शेयर करती हैं तो कभी अपनी फिल्मों के गाने शेयर करती रहती हैं।

पिछले साल दिसंबर में ही उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ दबंग सरकार का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था और इस जोड़ी को सुपर बताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X