Pawan Singh के नाम पर 14 लाख की ठगी, पूरी कहानी जानकर घूम जाएगा सिर
Fraudulent on Pawan Singh's Name: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। कहते हैं कि जब पेड़ बड़ा हो जाता है तो उसकी छांव में अच्छे बुरे हर तरह के लोग बैठने आते हैं।

ऐसा ही कुछ इस वक्त सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। बता दें कि पवन सिंह के नाम पर इस धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ये मामला एक दो लाख का नहीं बल्कि 14 लाख रुपए का बताया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि लखनऊ में पवन सिंह का शो करवाने के नाम पर कुछ लोगों ने 14 लाख रुपए का खर्चा बताया था। ठगों का कहना था कि वो 13 लाख रुपए में पवन सिंह का शो करवा देंगे और ऐसा करने के नाम पर 9 लाख रुपए एडवांस ले लिए। ये मामला यहीं नहीं रुका क्योंकि विज्ञापन और बाकी खर्चों को नाम पर भी करीब 5 लाख रुपए ऐंठे गए। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद अतरौलिया थाने में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और अब पुलिस इस पर जांच कर रही है।
किससे हुई ठगी
दिव्यांश सिंह उर्फ कबीर म्यूजिक कलाकार नाम से मशहूर एक शख्स गिटार बजाता है। उसकी मुलाकात एक क्लब में खुर्शीद अहमद और टीना नाम के दो लोगों से हुई। इस दौरान दिव्यांश को इन लोगों ने भरोसा दिलवाया कि वो सभी मिलकर पवन सिंह का शो करवाते हैं।
इसके बाद दिव्यांश सिंह के दो मिलने वाले हैं जिनका नाम निहाल सिंह और उसने बताया कि उसके पड़ोसियों का पवन सिंह से अच्छा रिश्ता है। ऐसे कहकर एडवांस पैसे निहाल सिंह ने लिए जिनको खुद दिव्यांश ने एकाउंट में ट्रांसफर किए थे। इस मामले की जानकारी जब पवन सिंह के मैनेजर को मिली तो उन्होने नाराजगी जताई कि ऐसा कोई शो उनके पास नहीं आया है। अब आरोपियों के फोन स्विच ऑफ हैं। इस फ्रॉड को लेकर आरोपी कब पकड़े जाते हैं ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा।


Click it and Unblock the Notifications











