Sufi Motiwala Faced Sexual Harassment: एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 इस समय काफी ज्यादा सुर्खियों में है और इसमें खूब ड्रामा भी देखने के लिए मिल रहा है। लेकिन बीते एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट भी देखने के लिए मिला था। शो से बाहर हो चुके कंटेस्टेंट्स योगेश रावत और हर्षद चोपड़ा की लॉकअप में एक बार फिर से एंट्री हुई। जिसके साथ सूफी मोती वाला और धीरज धूपर शो से बाहर हो गए।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हर्षद और योगेश को मौका मिला था कि वह किसी एक कंटेस्टेंट को चुने और अगर वह उनसे टास्क जीत जाएंगे तो शो में उनकी वापसी हो जाएगी। हारने वाला बाहर चला जाएगा। हर्षद ने सूफी को चलेंगे दिया और सूफी टास्क में हर्षद से हार गए थे। इसके बाद में उन्हें शो से बाहर निकलना पड़ा।

लेकिन सूफी मोतीवाला ने शो से बाहर जाने से पहले अपनी जिंदगी से जुड़े हुए तीन सबसे बड़े दर्दनाक खुलासे किए। जिनको सुनने के बाद में हर कोई इमोशनल हो गया और उन्होंने बताया कि कॉलेज के दिनों में जब वह पीजी में रहते थे तो उन्होंने काफी कुछ झेला था।

PG के रूममेट ने किया परेशान

सूफी ने इस पर बात करते हुए बताया कि "जब मैं कॉलेज में था तो मेरा रूममेट रात में मेरे बेड के सामने बैठकर मुझे देखता रहता था। बाद में उसने मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसने मुझे किस किया तो मैंने उसे धक्का मार दिया था। मैं डर कर अपने PG के मालिक के पास में गया और मैंने रूममेट की उनसे शिकायत की।"

12 घंटे तक बाथरुम में रहे बंद

सूफी ने आगे बताया कि "मकान मालिक ने मुझे कहा कि तू उसके साथ में क्यों सो रहा है मेरे साथ में सो जा। जिसकी वजह से मुझे उस दिन 12 घंटे तक बाथरुम में ही बंद रहना पड़ा था।" सूफी ने बताया कि अभी तक उन्हें बाथरूम का ट्रॉमा है।

दादी के अंतिम संस्कार में नहीं हो पाए शामिल

सूफी मोतीवाला ने यह भी खुलासा किया कि जब वह घर से दूर पढ़ाई किया करते थे तो उनकी दादी ने उन्हें कॉल किया था जिसको उन्होंने उठाया नहीं था। लेकिन फिर दो दिन के बाद में दादी का निधन हो गया था और उनके घर वालों ने उन्हें उनकी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने का मौका नहीं दिया जिसका उन्हें आज भी पछतावा है।

50 हज़ार रुपए छोड़कर गई थी दादी

सूफी मोतीवाला ने यह भी बताया कि उनकी दादी उनके लिए ₹50000 छोड़ कर गई थी और उन पैसों से उन्होंने मोबाइल खरीद कर कंटेंट क्रिएशन का काम शुरू कर दिया था। सूफी बताते हैं कि वह आज जहां पर भी है अपनी दादी की वजह से ही है। अपने सीक्रेट्स बात कर सूफी रोने लग गए थे और बाकी कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल हो गए।