Aanchal GS Singh Wedding: मशहूर अभिनेत्री आंचल जीएस सिंह ने हाल ही में शादी करके फैन्स को गुड न्यूज़ दे दी है। दरअसल, उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ में हाल ही में शादी की है और उनके हस्बैंड एक बिजनेसमैन है।

Advertisement

आंचल जीएस सिंह की शादी को लेकर खबरें तेज़

आंचल जीएस सिंह ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक लड़की के साथ में बेहद ही खास तस्वीर को शेयर किया है। इसके बाद में उनकी शादी को लेकर खबरें और भी ज्यादा तेज हो गई हैं।

Advertisement

इस दौरान अभिनेत्री को एक लड़के के साथ में गुरुद्वारे में देखा जा सकता है और उन्होंने इस दौरान सुर्ख लाल रंग का सूट पहन रखा है। सिर पर चुन्नी भी है। वही लड़का कुर्ता पजामा पहने हुए नजर आ रहा है। इस तस्वीर को पीछे से क्लिक किया गया है इसीलिए चेहरा साफ नहीं देखा जा सकता।

एक्ट्रेस ने शेयर किया खास पोस्ट

हालांकि आंचल जीएस सिंह ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन ने लिखा की सबसे खूबसूरत पलों की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद से ही होती है। इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अभिनेत्री ने एक तस्वीर को भी शेयर किया जिसमें वह एक लड़के का हाथ थामे हुए नजर आई। इस तस्वीर में भी लड़के का चेहरा साफ नजर नहीं आया।

Advertisement

आंचल जीएस सिंह ने की गुपचुप शादी?

आंचल जीएस सिंह की पोस्ट के कमेंट बॉक्स में आप लगातार फैन्स उन्हें शादी की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोगों का मानना है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से सादगी से शादी कर ली है। हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर में आंचल की शादी को कंफर्म किया गया है।

Advertisement

कौन है आंचल जीएस सिंह?

अगर हम आंचल जीएस सिंह की बात करें तो आपको बता दें कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म की सीरीज 'ये काली काली आंखें' और थ्रीलर वेब सीरीज 'अनदेखी' में भी काम कर चुकी है। अपनी दमदार एक्टिंग के चलते वह फैंस के दिलों पर राज करती हैं।