Yashasvi Jaiswal And Mrunal Thakur Dating Rumours: बॉलीवुड हीरोइनों और क्रिकेटर्स के बीच पनपने वाली लव स्टोरीज से तो सभी वाकिफ हैं। अब एक बार फिर से एक नई लव स्टोरी शुरू होती दिखाई दे रही हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो कह रहा है।
दरअसल,हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की, जो कि इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर यशसवी जयसवाल और मृणाल ठाकुर की डेटिंग की अफवाहों जोरों पर फैल रही हैं, साथ ही एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो की बात करें को इसमें वो एक ही कैफे में नजर आए रहे हैं, जिसके बाद से फैंस इन दोनों के रिलेशन के बारे में जानने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर मुंबई के बांद्रा वेस्ट के 'बुजी कैफे' के अंदर नजर आ रही हैं, यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन जब वहीं से यशस्वी जायसवाल को कुछ पलों के बाद बाहर निकलते हुए देखा गया तो सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की अफवाहों से सनसनी मच गई। यह क्लिप इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गई। फैंस इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि, ये सिर्फ अफवाहें हैं और नेटिज़न्स भी इस बात को मान रहे हैं कि वीडियो सिर्फ दोनों के एक ही जगह पर होने की पुष्टि करता है न की उनके रिलेशनशिप की। आपको बता दें कि, इस मुलाकात के बारे में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है और न ही दोनों में से किसी ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया दी है।यशसवी जयसवाल को डेट कर रही है मृणाल ठाकुर?
कैफे से सामने आया ये वीडियो
More Articles