Sonam Wangchuk Wife Gitanjali J Angmo: दिल्ली के जंतर मंतर पर लगातार 20वें दिन अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का हालत दिनों दिन खराब होती जा रही है। देश भर में तमाम लोग और सेलिब्रिटी उनसे अनशन को खत्म करने की अपील कर रहे हैं लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं है। बता दें कि सोनम वांगचुक अकेले नहीं हैं बल्कि शादीशुदा इंसान है। ऐसे हम आपको सोनम वांगचुक की पत्नी के बारे में सारी डिटेल्स बताने जा रहे हैं।
सोनम वांगचुक की पत्नी का नाम गीतांजलि जे. आंगमो है। सामाजिक कार्यकर्ता गीतांजलि हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स (HIAL) की सह-संस्थापक एवं सीईओ हैं। गीतांजलि का जन्म ओडिशा के बालासोर में एक पंजाबी जैन परिवार में हुआ था। उन्होंने फिजिक्स में ग्रेजुएशन के बाद एमबीए किया। फिर उन्होंने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर लद्दाख में शिक्षा, समाज सुधार और इनोवेशन के फील्ड में काम करना शुरू किया। गीतांजलि की सोनम वांगचुक से मुलाकात लद्दाख में ही हुई थी। दोनों ने मिलकर HIAL की स्थापना की। कॉर्पोरेट फील्ड में अनुभव हासिल करने के बाद गीतांजलि ने डेनमार्क में लगभग 15 वर्षों तक विभिन्न संस्थाओं और कंपनियों में काम किया। इस दौरान उन्होंने समाज सेवा और नवाचार के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई। गीतांजलि जे आंगमो ने बीएससी की डिग्री फकीर मोहन यूनिवर्सिटी, बालासोर से प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, भुवनेश्वर (XIMB) से एमबीए किया। लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह श्री अरबिंदो के प्रकाश में वेदांत और गीता की शिक्षा देती हैं। वह कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं। इसके साथ में रूसी बैले डांसर भी हैं। उन्होंने पीएचडी भी किया है। गीतांजलि की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड में शेवनिंग फेलो रह चुकी हैं। साल 2022 में भारत सरकार ने उन्हें 'वुमन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया' नेशनल अवार्ड से सम्मानित कर चुकी है। सोनम वांगचुक का कोई अपना बच्चा नहीं है। उन्होंने एक साक्षात्कार में स्पष्ट किया था कि वह और उनकी पत्नी, गितांजलि जे. आंग्मो बिना बच्चों के हैं और उन्होंने अपना पूरा जीवन लद्दाख के हजारों बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य को समर्पित कर दिया है।कौन है सोनम वांगचुक की पत्नी
डेनमार्क में 15 साल
पढ़ाई से लेकर कराटे और बैले डांसर
ऑक्सफोर्ड से ली शिक्षा
बच्चे ना करने का फैसला
More Articles