Real Azan Wedding At The Age Of 17: 17 साल के पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर रियल अजान ने हाल ही में अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है। नाबालिक होते हुए भी उन्होंने शादी कर ली है। जिसकी वजह से वह इस समय काफी चर्चा में बने हुए हैं और उनके निकाह की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Advertisement

काफी सारे लोग तो ऐसे हैं जिन्होंने रियल अजान को शादी की खूब बधाइयां दी है तो काफी लोगों ने नाबालिक होकर शादी करने के फैसले की खूब आलोचना भी की है। इस दौरान दूल्हा दुल्हन ने व्हाइट आउटफिट में ट्विनिंग की। रियल अजान की दुल्हन की मासूमियत देख फैंस भी हैरान रह गए और उनकी खूबसूरती की भी तारीफ की।

Advertisement

रियल अजान की दुल्हन का लुक

रियल अजान की दुल्हन ने ग्लोइंग मेकअप के साथ-साथ टीका, हैवी नेक पीस, और बैंगल्स के साथ में लुक पूरा किया। तो वही दूल्हे राजा ने व्हाइट कुर्ता पजामा पहना हुआ था और मैचिंग की जैकेट में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। इस दौरान दोनों कैमरे पर पोज देते हुए नजर आए और उनकी दुल्हन शर्माती हुई भी देखी गई। कई तस्वीरों में तो दुल्हन ने घूंघट किया हुआ है।

Advertisement

कपल की मेहंदी की तस्वीरें

रियल अजान की दुल्हन और उनकी मेहंदी की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही है जिसमें दोनों रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दुल्हन ने इस दौरान ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई। काफी लोगों ने इस कपल को क्यूट भी कहा।

शादी पर लोगो ने उठाए सवाल

लेकिन इतनी कम उम्र में दोनों का शादी करना काफी सारे लोगों को सही नहीं लगा। काफी लोग तो ऐसे थे जो उनके माता-पिता के फैसले पर सवाल उठाते हुए नजर आए। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि इनफ्लुएंसर होकर सिर्फ 17 साल की उम्र में शादी करना फैंस के लिए एक गलत मैसेज देता है।

Advertisement

कौन हैं रियल अजान?

अगर हम रियल अजान की बात करें तो आपको बता दें कि वह लोगों के बीच में काफी ज्यादा फेमस है। सोशल मीडिया पर वह एंटरटेनिंग मीम और फनी वीडियोज बनाते हैं। बेहद छोटी सी उम्र में उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की है। उनके इंस्टाग्राम पर अभी 71.9k फॉलोअर्स है।