Puneet Superstar Video: आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट से शादी की है और उस शादी से कई लोगों को दिक्कत है। वो लगातार ट्रोल हो रहे हैं और कुछ संगठन उनके विरोध में हैं। लेकिन इस बीच मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार का वीडियो सामने आया है।

Advertisement

अपने अलग अंदाज और अजीबोगरीब कंटेंट के लिए वो जाने जाते हैं। इस वीडियो में वो आमिर खान की लोकेशन मांग रहे हैं। चीखते चिल्लाते पुनीत सुपरस्टार ने आमिर खान की तीसरी शादी का समर्थन करते हुए उनका बचाव करने की बात कही।

Advertisement

पुनीत सुपरस्टार ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में बिना शर्ट के सिर पर मुस्लिमों वाली टोपी लगाए पुनीत सुपरस्टार ने ये वीडियो 17 जुलाई को साझा की थी। पुनीत ने कहा, ''आमिर खान तू टेंशन मत ले, तीसरी शादी के बाद लोग तुझे लव जिहादी बता रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। मेरे भाई तो भले ही 60 साल का बुड्ढा है लेकिन तूने प्यार किया।

Advertisement

चाहे हिंदू लड़की से शादी की हो या मुस्लिम लड़की से। अगर इसके बाद भी तुझे कोई धमकियां दे रहा है तो मुझे अपनी लोकेशन भेज दे। क्योंकि जब तक तेरे पीछे मोहम्मद पुनीत खान अकबर कुरैशी सुल्तानी अफगानी मस्तानी और टनटनानी खड़ा है ना, तब तक तेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। अबे भेज अपनी लोकेशन। 15 मिनट में तेरे पास पहुंच रहा हूं। तेरे पास पहुंचकर तुझे सारे फड्डों से बाहर कर दूंगा। अबे भेज अपनी लोकेशन।''

Advertisement

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

पुनीत सुपरस्टार के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''पुनीत तुम्हारे पीछे खड़ा है।'' एक ने लिखा, ''दुनिया का सबसे बड़ा लोकेशन किंग।'' एक ने लिखा, ''मौलाना पुनित अब्दुल रहमानी सुलेमानी अलिफ लैला।'' एक ने लिखा, ''अबे, अपनी लोकेशन भेज।''