Mumbai Protest Video: दिल्ली के जंतर मंतर समेत देश के कई जगहों पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर बवाल देखने को मिल रहा है। लोग सोशल मीडिया पर भी सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को घेर रहे हैं।
कल तस्वीरें आईं थीं कि जेपी नड्डा ने खुद जाकर सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करवाया था लेकिन प्रोटेस्ट नहीं रुकेगा। ऐसे में एक वीडियो मुंबई से सामने आ रहा है जिसमें कुछ ऐसा देखने को मिला जो कि हैरान करने वाला है। मुंबई में भी लगातार स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट कर रहे हैं और मार्च निकाल रहे हैं। एक जगह प्रोटेस्ट के दौरान देखा गया कि पुलिसवाला जो कि सादी वर्दी में है वो महिला के चेस्ट को छूता हुआ नजर आ रहा है। महिला के प्राइवेट पार्ट पर डाला हाथ वायरल वीडियो को headlinebuzz.in नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है। इसमें दावा किया जा रहा है कि पुलिसवाले छात्रा के सीने में हाथ डाला है। आप देखेंगे कि लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं और इतने में ही पुलिसवालों को गुस्सा आ जाती है। उनको रोकने के लिए हर सभव प्रयास करते हैं। ऐसे में सादी वर्दी में एक ऑफिसर भीड़ में घुस जाता है और अगले ही पल महिला के सीने को पकड़कर अपनी ओर खींचता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान एक शख्स लड़की की मदद कर रहा है और उस पुलिसवाले को रोक रहा है। वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और इस पुलिस ऑफिसर की शक्ल साफ समझ में आ रही है। देखने वाली बात होगी कि इसपर कार्यवाही कब होगी। लोगों में इस वीडियो देखकर आक्रोश है और पुलिसवाले पर शख्त कार्यवाही की मांग हो रही है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि पुलिसवाले ने नीली शर्ट वाले लड़के को पकड़ा है लेकिन वीडियो एंगल की वजह से ऐसा लग रहा है कि वो महिला को पकड़ रहा है। भड़क गए लोग इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग भड़के हुए हैं। एक यूजर ने लिखा, ''महिला कॉन्स्टेबल कहाँ हैं @mumbaipolice? उन्हें सस्पेंड किया जाना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''पुलिस ने नीली टी-शर्ट वाले आदमी को पकड़ा हुआ था, न कि लेडी चेस्ट को।'' एक ने लिखा, ''कार्यवाही होनी चाहिए।''More Articles