Malaika Arora Arhaan Khan Vacation: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा वेकेशन की दीवानी हैं। वर्कफ्रंट से जरा सा भी समय मिलते ही मलाइका अरोड़ा किसी भी खूबसूरत डेस्टिनेशन पर सुकून भरे पल बिताने निकल पड़ती हैं। अब एक बार फिर से मलाइका वेकेशन पर हैं और उन्होंने अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस को पूरी तरह से टीज कर दिया है।

Advertisement

मलाइका इस दौरान सोलो वेकेशन पर नहीं है बल्कि अपने बेटे अरहान खान को भी साथ लेकर गई हैं। तस्वीरों में तो अरहान दिखाई नहीं लेकिन लगता है कि जैसे वो मम्मी के कैमरामैन बने उनकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो क्लिक करने में बिजी थे। हालांकि एक वीडियो मलाइका के साथ खेलते हुए अरहान की हल्की सी झलक देखने को मिलती है।

Advertisement

मलाइका को पूल में टाइम स्पेंड करना काफी पसंद है। ऐसे में उन्होंने इस वेकेशन पर भी पूल में खूब रिलैक्स किया। सोशल मीडिया पर उनकी इस वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं।

52 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और ग्लैमरस स्टाइल से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। इसके साथ ही मलाइका किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा या तो अपनी बोल्डनेस या फिर अपने रिलेशनशिप्स को लेकर ही चर्चाओं में रहती हैं। अरबाज खान से तलाक और अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका का नाम कई और लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है लेकिन किसी के साथ भी मलाइका ने खुद अपना रिलेशन कंफर्म नहीं किया है।

Advertisement

बता दें कि मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती है। अब मलाइका की ये लेटेस्ट तस्वीरें खूब गर्दा उड़ा रही हैं। मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट का कमेंट सेक्शन पटा दिखाई दे रहा है।