Maulana Jarjis Ansari on Krishna: मौलाना जरजिस अंसारी को लेकर मशहूर है कि वो अपनी तूफानी तकरीर को लेकर जाने जाते हैं। हालांकि कई बार वो कुछ ऐसा भी कह जाते जो कि विवादों में आ जाता है़।

Advertisement

अब हिंदू देवी देवताओं में से एक भगवान कृष्ण को लेकर उन्होंने एक बात कही है जो कि काफी चौकाने वाली है। उनका कहना है कि भगवान कृष्ण 5 वक्त के नमाजी थे। जी हां, मौलाना जरजिस के इस बयान से सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा है और लोग भड़के हुए हैं।

Advertisement

इस दौरान मौलाना जरजिस अंसारी ने इस बात का हवाला देते हुए भगवद गीता का नाम लिया था। कहा जा रहा है कि कथित बयान 23 जून का है इस दौरान वो झारखंड में तकरीर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक का 'गलत अर्थ' निकालकर ये बात कही थी।

Advertisement

क्या बोले मौलाना जरजिस अंसारी...

मौलाना जरजिस अंसारी ने इस बयान के पहले ये कहा कि वो जो कुछ कहने जा रहे हैं उसके लोग नाराज ना हों। उन्होंने कहा, 'हमारे भाई, अगर बुरा न मानें, तो कृष्ण जी भी पांचों वक्त की नमाज पढ़ा करते थे। अगर यकीन ना हो तो श्रीमद्भगवद्गीता के छठे अध्याय का 10वां श्लोक पढ़ लीजिए। इस श्लोक में लिखा है, ''योगी युञ्जीत सततमात्मानं एकाकी...'' इसका मतलब है कि अगर पूजा (इबादत) करो तो सिर्फ खड़े होकर या बैठकर नहीं बल्कि पूरे शरीर के साथ करो। इसके बाद हिंदू धर्म के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने गुस्से में मौलाना जरजिस को खरी खोटी सुनाई है।

Advertisement

भड़क रहे हैं लोग

मौलाना जरजिस के इस बयान से लोगों में गुस्सा है। एक ने लिखा, ''जाहिल 5000 साल पहले ये सब शुरु भी नहीं हुआ था।'' एक ने लिखा, ''भांग कम पिया करो। एक ने लिखा, मुल्ला ने कुछ ज्यादा पी ली है।'' एक ने लिखा, ''इसने भागवत गीता पढ़ ली है तो ये मुस्लिम हुआ कैसे ये तो हिंदू बन गया।'' एक ने लिखा, ''डॉक्टर ने क्या बोला है मौलाना कब ठीक हो जाएगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।