Jagannath Yatra In Pakistan: पाकिस्तान से काफी लंबे समय बाद कुछ राहत देने वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के कराची शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। हिंदु समुदाय के सैकड़ों लोगों ने इस रथ यात्रा में हिस्सा लिया और हरे कृष्ण के नारे लगाए।

Advertisement

पाकिस्तान में जगन्नाथ यात्रा का वीडियो

कराची की सड़क पर जब रथयात्रा निकाली गई तो सड़क से गुजरने वाले लोग इसे निहारते नजर आए। इस दौरान भगवान जगन्नाथ के भक्तों के हाथ में पाकिस्तान का झंडा भी लहरा रहा था। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग खुशी से झूमते और भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

भक्ति में लीन श्रद्धालु

भगवान के भक्त सड़कों पर नाच रहे थे और हरे कृष्णा का भजन गा रहे थे। कराची की सड़कों पर लोगों के मन में भारी उत्साह देखा जा रहा था। इस वीडियो को हिमेश चौहान ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोग कई ऐतिहासिक मंदिरों में अपनी धार्मिक परंपराओं और त्योहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं।

Advertisement

पाकिस्तान में हिंदू फेस्टिवल

बताया जाता है कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू हर साल इस उत्सव को मनाते हैं। इसके साथ ही कई बार होली, दीवाली और गणेश चतुर्थी जैसे त्यौहारों के सेलिब्रेशन के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं।

श्री स्वामीनारायण मंदिर से निकलती है रथयात्रा

रथयात्रा की बात करें तो इसकी मुख्य और सबसे बड़ी शोभायात्रा कराची के श्री स्वामीनारायण मंदिर से निकलती है। सैकड़ों भक्त फूलों से सजे रथ को खींचने, भजन गाने और देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए इकट्ठा होते हैं। यह शानदार आयोजन जिसमें पास के मारी माता मंदिर के लोग भी शामिल होते हैं वहां के अल्पसंख्यक समुदाय की लंबे समय से चली आ रही धार्मिक परंपराओं को दिखाता है। रथ यात्रा के भव्य जुलूस के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।

Advertisement

श्री स्वामीनारायण मंदिर का इतिहास

कराची का श्री स्वामीनारायण मंदिर कराची के मोहम्मद अली जिन्ना रोड पर स्थित है। यह मंदिर 140 से ज्यादा वर्ष पुराना है। यह पाकिस्तान के सबसे प्रमुख और विशाल हिंदू परिसरों में से एक है। 1947 में विभाजन के दौरान इस मंदिर परिसर ने भारत जाने वाले प्रवासियों के लिए एक शरणार्थी शिविर के रूप में भी काम किया था जहां पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने खुद दौरा किया था