यूपी कैडर की मशहूर महिला आईपीएस ऑफिसर अंशिका वर्मा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनका ससुराल अफसरों की खान भी बताया जाता है। राजस्थान में उनके ससुराल में पति आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई के अलावा चार ननद और एक जेठ भी ऊंचे सरकारी पद पर बैठे हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश में उनके मायके में पिता अनिल वर्मा भी चीफ इंजीनियर है।

Advertisement

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंशिका वर्मा अपने होम कैडर उत्तर प्रदेश में साल 2021 बैच की आईपीएस ऑफिसर है और उनके पति केके बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस हैं। अभी के वक्त में दोनों पुलिस अधीक्षक के पद पर हैं और एक तरफ अंशिका बरेली की एसपी बन चुके हैं तो वही बरेली से सिर्फ 136 किलोमीटर दूर संभल जिले में उनके पति केके बिश्नोई बतौर एसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Advertisement

अंशिका वर्मा का ससुराल

आईपीएस अंशिका वर्मा का ससुराल राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना में मौजूद है। उनकी सास गंगा देवी एक हाउसवाइफ है और ससुर सुजाना राम बिश्नोई एक किसान है। जिनके दो बेटे और चार बेटियां हुई। जिसमें से आईपीएस केके बिश्नोई 6 भाई बहनों में से सबसे छोटे बताए जाते हैं।

Advertisement

जेठ और ननद भी हैं बड़े पदों पर कार्यरत

अंशिका वर्मा के जेठ भजनलाल बिश्नोई प्रशासनिक सेवा के साल 2023 बैच के अधिकारी बताए जाते हैं। उनकी चार ननद है जिसमें सबसे बड़ी बहन रामकोरी जोधपुर में पटवारी के पद पर मौजूद है। दूसरी बहन सरस्वती दिल्ली में नर्सिंग ऑफिसर के तौर पर काम करती हैं। तीसरी बहन इंदु स्त्री रोग विशेषज्ञ है और सबसे छोटी बहन मंजू आयुर्वेदिक डॉक्टर बताई जाती है।

Advertisement

अंशिका वर्मा का मायका

वहीं अगर हम अंशिका वर्मा के मायके की बात करें तो आपको बता दें कि उनके पिता अनिल वर्मा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में चीफ इंजीनियर के पद पर काम करते हैं। उनकी दो बहने भी हैं जिनका नाम आयुषी और अपूर्वा है वह बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

Advertisement

केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की एजुकेशन क्वालीफिकेशन

अगर हम आईपीएस अंशिका वर्मा की बात करें तो आपको बता दें कि उनका जन्म 3 जनवरी 1996 में यूपी की प्रयागराज में हुआ। लेकिन कृष्ण कुमार बिश्नोई का जन्म 1 जनवरी 1994 में राजस्थान के धोरीमन्ना में हुआ।

केके ने राजनीतिक विज्ञान और अर्थशास्त्र में BA किया हुआ है। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में MA किया हुआ है और चीनी अध्ययन में एमफिल भी किया हुआ है। वहीं अगर हम अंशिका की बात करें तो उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन से बीटेक किया हुआ है।