Warda Malik Video: पाकिस्तान की कई इंफ्लुएंसर्स ऐसी हैं जिनके वीडियोज सामने आकर काफी धमाका करते हैं। लेकिन इस वक्त एक इंफ्लुएंसर को लेकर चर्चा है जिसका नाम वर्धा मलिक है। अपने हॉट और बोल्ड रील्स को लेकर पहचानी जाने वाली वर्धा मलिक को बुरी तरह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

सभी जानते हैं कि पाकिस्तान में सीरियल में किस करना और गले लगने को भी काफी तूल बनाया जाता है। ऐसे में जिस तरह के वीडियोज वो प्रमोट करती हैं लोग उनको गालियां देते रहते हैं।

Advertisement

'जैसे करण जौहर के वहां रखते हो..' समय रैना ने राघव जुयाल से कही डबल मीनिंग बात, लपेटे में आ गए लक्ष्य लालवानी?

अब इस मामले में वर्धा ने चुप्पी तोड़ी है और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि हैरान करने वाला है। उनका कहना है कि वो हॉट हैं तो इसमें उनकी क्या गलती हैं, आप लोग ना देखें। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं।

Advertisement

क्या बोलीं वर्धा मलिक

वर्धा मलिक इस दौरान एक पॉडकास्ट पर बात कर रहीं थीं। उन्होंने कहा, ''मेरा क्या कुसूर है कि मैं हॉट हूं, ये तुम्हारी समस्या है मेरी नहीं। आप देख रहे हो, आप देखना चाहते।'' वर्धा मलिक का ये बयान अब सुर्खियों में हैं और पाकिस्तानी बुरी तरह से भड़के हुए हैं। ये पहली बार नहीं है जब किसी पाकिस्तानी लड़की को लेकर वहां पर इस तरह के सवाल उठाए गए है। सीरियल में गले लगने वाली सीन पर हाल ही में सहर हाशमी को भी काफी ट्रोल किया गया था। सहर एक मशहूर पाकिस्तानी अदाकारा हैं।

Advertisement

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

वर्धा मलिक के इस बयान पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने गुस्से में लिखा, ''अपनी तारीफ़ खुद करने से कोई फ़ायदा नहीं, कौन कहता है कि तुम हॉट हो???'' एक ने लिखा, ''सही बात है...मर्द को तड़पा देती है।'' एक ने लिखा, ''चल निकल चुडैल।'' एक ने लिखा, ''किस खुशफहमी में जी रही हो।'' एक ने लिखा, ''कलंक को पाकिस्तान का।'' एक ने लिखा, ''ऐसा लग रहा है आपको कब्ज़ हुआ है चेहरे से तो ऐसा दिखा रहा है।''