Dharmendra Pradhan Daughter: नीट पेपर लीक और एजूकेशन सिस्टम को लेकर सरकार के खिलाफ चल रही सीजेपी की प्रोटेस्ट में एजूकेशन मिनिस्ट धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज हो उठी है। इसी बीच धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नमिषा प्रधान ने बड़ा कदम उठा लिया है। धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नमिशा विदेश में पढ़ती है। नमिशा यूएस से एलएलएम की पढ़ाई कर रही हैं। पिता के विवादों में आते ही इसका असर बेटी पर भी देखने को मिल रहा है और ऐसे में नमिशा ने अपना इंस्टाग्राम उकाउंट डिसएबल कर दिया है।

Advertisement

जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का विरोध प्रदर्शन चल रहा है, जिसमें शिक्षा मंत्री के तौर पर प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की जा रही थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम यूज़र्स को उनकी बेटी का अकाउंट मिल गया और उन्होंने कई पोस्ट पर उन्हें टैग करते हुए कमेंट्स की बाढ़ ला दी। यह गुस्सा तब और बढ़ गया जब इस हफ़्ते की शुरुआत में सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने कार्रवाई की; उस समय CJP अपनी बात रखने के लिए संसद तक मार्च निकाल रही थी।

Advertisement

इंस्टाग्राम पर कई यूज़र्स ने वीडियो और पोस्ट बनाकर विदेश में नमिशा की पढ़ाई पर सवाल उठाए हैं और उनके पिता से मंत्री पद से इस्तीफ़ा देने की मांग की है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी यूनिवर्सिटी की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दें' जैसे नारे भी लिखे और उन्हें एजूकेशन इंस्टीट्यूट से सस्पेंड करने की मांग की। गौरतलब है कि खबरों के अनुसार, नमिशा ने 2023 में अपनी LLM की डिग्री पूरी की थी।

Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान की बेटी को टैग करने वाली एक पोस्ट में दावा किया गया कि उन्होंने देश की शिक्षा व्यवस्था की वजह से विदेश में पढ़ाई की। पोस्ट में लिखा था, "आप विदेश में इसलिए पढ़ रही हैं क्योंकि आप वह बात जानती हैं जो लाखों भारतीय छात्र पहले से जानते हैं: हमारी शिक्षा व्यवस्था उन्हें निराश कर रही है।" इसमें यह भी कहा गया कि अगर दूसरे छात्रों के पास भी "सुविधा और पैसा" होता, तो वे भी विदेश चले जाते।