ये रिश्ता क्या कहलाता है Spoiler : खतरनाक विलेन की एंट्री, कार्तिक-नायरा का तलाक !


ये रिश्ता क्या कहलाता है में आए दिन शो से जुड़ी हुई नई अपडेट सामने आ रही है। कार्तिक और नायरा की नई लव स्टोरी फैंस के लिए कई सरप्राइज और ट्विस्ट के साथ सामने आएगी। जहां पर नायरा को पाना कार्तिक के लिए मुश्किल होता जाएगा।

Advertisement

जैसा कि आपने देखा कि नायरा के सामने अपने बच्चे की मौत की खबर का आना इस शो की पूरी कहानी को एक अलग तरफ मोड़ कर ले गया है। एक्सीडेंट के कारण नायरा अपनी याददाश्त खो चुकी हैं। उसे अपना नाम यहां तक कि घर के किसी सदस्य का नाम नहीं याद है।

Advertisement

कार्तिक को इस बात का भरोसा होता है कि नायरा उसे पहचान जाएगी। लेकिन नायरा अपनी याददाश्त पूरी तरह खो चुकी है। उसे कार्तिक के साथ जुड़ा हुआ रिश्ता भी याद नहीं है। दूसरी तरफ नक्स चाहता है कि उसकी बहन की जिंदगी से कार्तिक हमेशा के लिए चला जाए। आने वाले एपिसोड में इस विलेन की एंट्री से कार्तिक के लिए नायरा को पाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

नक्स बन गया विलेन

नक्ष नायरा को लेकर सिंघानिया परिवार लेकर आता है। जहां पर वह नायरा के कमरे से कार्तिक की तस्वीरें हटा देता है। नायरा घर जाती है और याद करने की कोशिश करती है। उसे कुछ याद नहीं आता। रात में नायरा को सपने में एक लड़का दिखता है लेकिन उसे उसका चेहरा नहीं दिखता। वह इस बात को लेकर परेशान हो जाती है।

Advertisement
प्यार जगाने की कोशिश लेकिन

नायरा की ऐसी हालत के लिए कार्तिक खुद को जिम्मेदार मानता है। ऐसे में मनीष एक बार फिर से कार्तिक को नायरा से प्यार करने की सलाह देता है।कार्तिक इसे करने के लिए तैयार हो जाता है। वह दोबारा से नायरा के दिल में खुद के लिए प्यार जगाने की कोशिश करता है।

Advertisement
नक्स बन गया विलेने कर दी ऐसी हरकत

एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक नायरा और कार्तिक को अलग करने का फैसला कोई और नहीं बल्कि नक्स लेता है। नक्स दोनों के लिए तलाक के कागजात बनवाता है।

आखिरी मौका

इस बीच कार्तिक सिंघानिया परिवार से एक लास्ट मौका चाहता है। नक्स भाभी मां के कहने पर कार्तिक को कुछ महीने का समय देता है। लेकिन अगर वह तय समय पर नायरा के दिल में अपने लिए दोबारा प्यार नहीं जगा पाया तो उसे तलाक के पेपर पर साइन करना होगा।

घर जमाई

ऐसी खबर है कि आने वाले एपिसोड में कार्तिक घर जमाई बनकर नायरा के साथ रहता है। इस बीच वह नायरा के दिल में दोबारा प्यार जगाने की कोशिश करता है।

नायरा की लौट आएगी याददाश्त

खबर है कि तलाक से पहले नायरा की याददाश्त वापस आ जाएगी। लेकिन इस बीत कार्तिक हार मानकर दोबारा गोयनका परिवार लौट जाता है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों का मिलन दोबारा कैसे होता है।

English Summary

Yeh Rishta Kya kehlata Hai spoiler naira sign divorce paper, here read full news