Simple Kaul Casting Couch: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से फेमस हुई टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री सिंपल कौल ने हाल ही में अपने स्ट्रगल को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि मुंबई आने के बाद में एक फिल्म मेकर ने उन्हें रात में होटल के कमरे में मुलाकात करने के लिए बुलाया था।
सिंपल कौल ने इस पर बात करते हुए बताया कि वह कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी है। जब उनके करियर की शुरुआत हुई थी तो एक फिल्म मेकर ने उन्हें कॉल करके कहा था कि वह एक होटल में रुके हुए हैं तो रात करीब 8:30 से 9:00 बजे उनसे मिलने के लिए आए। सिंपल कौल ने बताया कि उन्होंने फ़िल्म मेकर को कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ में आएंगे तो फिल्म मेकर ने जवाब देते हुए कहा कि दोस्त नीचे लॉबी में बैठे। वह अकेले ही कमरे में आएंगी। तो इस पर अभिनेत्री ने साफ इनकार कर दिया था। सिंपल कौल ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मैंने साफ कह दिया था कि मैं कमरे में नहीं आऊंगी। अगर आप मुझसे मिलना चाहते हैं तो होटल की लॉबी में आएं। मेरे भी अपने कुछ नियम थे और मैंने कभी भी उनको नहीं तोड़ा।" अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि "उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि एक रोल को पाने के लिए हर बात माननी पड़ेगी। सिंपल कौल ने कह दिया था कि अगर मैं ऊपर आऊंगी तो अपनी टीम के साथ ही आऊंगी। मुझे किसी भी कीमत पर काम नहीं चाहिए था। मैं इतनी ज्यादा सीधी और आत्मविश्वासी थी कि कोई गलत बात कहने से पहले ही सामने वाला सोचने लग जाता है।" सिंपल कौल ने बताया कि उन्हें सीधे तौर पर कभी भी कास्टिंग काउच फेस नहीं करना पड़ा क्योंकि उन्होंने शुरुआत से ही अपनी सीमाओं को तय कर लिया था। अभिनेत्री ने स्ट्रगल कर रहे कलाकारों को भी सलाह दी और कहा कि "जिस पल आपको ऐसा लगता है कि कुछ गलत हो रहा है या फिर अनकंफरटेबल महसूस हो रहा है तब वहां से निकल जाओ। किसी भी काम के लिए खुद को मजबूर नहीं करना चाहिए।"सिंपल कौल को फिल्म मेकर ने आधी रात कमरे में किया था इनवाइट
जब फिल्म मेकर को अभिनेत्री ने दिया था दो टूक जवाब
जब अभिनेत्री ने अपनी सीमाएं कर ली थी तय
किसी भी काम के लिए खुद को ना करें मजबूर
More Articles