Anjali Bhabhi Aka Neha Mehta: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल काफी ज्यादा मशहूर है और इसके किरदार भी घर-घर में काफी पसंद किए जाते हैं। लेकिन इस समय तारक मेहता की पत्नी अंजलि भाभी का किरदार निभाने वाली नेहा मेहता पर्दे से गायब है।
दरअसल नेहा मेहता ने 12 सालों तक तारक मेहता शो के साथ में काम किया। जिसमें वह तारक मेहता की पत्नी का किरदार निभाते हुए नजर आई थी। लेकिन साल 2020 में उन्होंने निजी कारणों के चलते शो को छोड़ दिया था। शो छोड़ने के बाद में नेहा ने खुद पर फोकस करना शुरू किया। नेहा मेहता ने एक्टिंग छोड़ देने के बाद में खूब ट्रैवलिंग करना शुरू किया था। वह बैग पैक करके अपनी पसंदीदा जगह घूमने लग गई थी और इंस्टाग्राम पर भी वह ट्रैवल वीडियोज को शेयर करती हुई नजर आ जाती हैं। इस समय नेहा मेहता का अध्यात्म की तरफ काफी ज्यादा झुकाव बढ़ चुका है और वह अब पहले से ज्यादा काफी पूजा पाठ करने लग गई हैं। इंटरनेट पर भी उनके कई सारे भक्ति वाले वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। ऐसा भी नहीं है कि नेहा मेहता ने तारक मेहता के बाद में पूरी तरीके से एक्टिंग छोड़ दी थी। इसी साल उन्होंने सोनी टीवी के शो 'इत्ती सी खुशी' से कम बैक भी किया था। जिससे उन्हें काफी ज्यादा खुशी भी हुई थी। नेहा मेहता को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है। वहां वह वीडियो शेयर करते हुए अपनी लाइफ की अपडेट देती हुई नजर आती है। वह दिशा वकानी यानी कि शो की दयाबेन के साथ में भी बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। वह दिशा की शादी में भी गई थी और उनके सोशल मीडिया पर दिशा की वेडिंग की फोटो भी है। कम बैक करने के बाद भी नेहा मेहता अच्छी और हेल्दी लाइफ को जी रही हैं। वह विवादों से भी कोसों दूर रहती हैं और पहले से और भी ज्यादा खूबसूरत हो चुकी हैं। वह खुलकर हर मोमेंट को इंजॉय करती हैं।एक्टिंग छोड़ ट्रैवलिंग की शुरू
अध्यात्म की तरफ हुआ झुकाव
नेहा मेहता का कमबैक
दयाबेन संग करती हैं खास बॉन्ड शेयर
विवादों से रहती है दूर
More Articles