2019 में इस सुपरहिट में रोमांस करेंगे टाइगर श्रॉफ-दिशा पटानी , फैंस के लिए डांस धमाका !


बॅालीवुड की रियल लाइफ रोमांंटिक जोड़ी की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में लोकप्रिय नाम टाइगर श्रॅाफ और दिशा पटानी का भी है। दोनों ने अभी तक दुनिया के सामने अपने रिश्ते का ऐलान नहीं किया। रील लाइफ से लेकर रियल लाइफ तक। दोनों की जोड़ी सुपरहिट है।

Advertisement

ये सुपरहिट जोड़ी एक साथ जल्द डांस और रोमांस का डबल डोज लेकर आ रही है। हम बात कर रहे हैं टीवी के टीआरपी तोड़ शो नच बलिए सीजन 9 की। ऐसी खबर है कि दोनों को इस शो के लिए बतौर जज अप्रोच किया गया है। ये भी माना जा रहा है कि दोनों ने इस शो को साथ में जज करने के लिए हामी भर दी है।

Advertisement

Bigg Boss 13 के फैंस के लिए बड़ी खबर, ये 3 सुपरस्टार्स आयेंगे नजर, पहली लिस्ट Leak

हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स बॅालीवुड की किसी नई जोड़ी को इस शो के लिए लाना चाहते हैं। दूसरी तरफ शो का कांसेप्ट इस बार थोड़ा अलग रखा गया है। जहां पर नई और पुरानी जोड़ी के साथ कई ब्रेकअप कर चुकी जोड़ियां भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।

रिपोर्ट्स अनुसार शक्ति टीवी शो फेम रुबीना दिलाइक और उनके पति अभिनव शुक्ला को शो का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया गया है। दोनों इसके लिए तैयार भी हैं। टाइगर और दिशा के साथ बतौर जज कैटरीना कैफ का नाम भी चर्चा में हैं। सलमान इस बार शो का निर्माण कर रहे हैं। मुमकिन है कि सुनील ग्रोवर और जेनिफर इस शो को होस्ट करें।

चलिए अब आपको बताते हैं इस सीजन के उन सभी कंटेस्टेंट के नाम जो कि हाल ही में लीक हुई नच बलिए कंटेस्टेंट की लिस्ट का हिस्सा हैं।

दिव्या अग्रवाल और वरुण

टीवी की नई जोड़ी दिव्या अग्रवाल और वरुण की केमेस्ट्री जबरदस्त है। इनके फैंस की संख्या भी अधिक है। ये दोनों इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement
कविता और रोहित

कविता कौशिक अपने पति रोहित बिस्वास के साथ इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।

Advertisement
दृष्टि धामी और नीरज खेमका

दृष्टि धामी भी अपने पति नीरज खेमका के साथ इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।

प्रिंस और युविका

प्रिंस और युविका को भी इस शो का प्रस्ताव दिया है। मुमकिन है कि वे दोनों भी इस शो का हिस्सा बनते हुए नजर आए।

गौतम रोड़े और पत्नी पखुड़ी

गौतम रोड़े भी अपनी पत्नी पखुड़ी अवस्थी के साथ इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

श्रीसंत और भुवनेश्वरी

श्रीसंत और उनकी पत्नी भुवनेश्वरी का नाम भी इन दिनों काफी चर्चा में है। श्रीसंत बहुत अच्छे डांसर हैं।

रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला

पिछले साल रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला ने शादी की। रुबीना बहुत अच्छी डांसर भी हैं। दोनों को शो में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है।

English Summary

Tiger Shroff and Disha Patani judge Nach Baliye 9,here read full news