Tanmay Vekaria On His Career Struggle: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी शो काफी ज्यादा मशहूर है। इस शो में ऐसे काफी सारे कलाकार रहे हैं जिनकी जिंदगी बदल गई और उन्हें एक खास पहचान मिली। इसी लिस्ट में तन्मय वेकारिया का नाम भी शामिल है जो शो में बाघा का किरदार निभाते हैं।

Advertisement

700 रुपए में चलाया घर

तन्मय वेकारिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि एक वक्त था जब वह ₹700 में अपना घर चलाया करते थे। लेकिन काफी स्ट्रगल के बाद में उन्हें तारक मेहता शो में काम मिला और इसके बाद में उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Advertisement

तन्मय वेकारिया को लोग उनके असली नाम से ज्यादा बाघा के रोल के लिए जानते हैं। लेकिन हाल ही में अभिनेता ने अपनी निजी जिंदगी और करियर को लेकर बात की है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि लोग जब आपके किरदार के नाम से आपको पहचानते हैं तो बहुत ही धन्य महसूस होता है। उनका इस इंडस्ट्री में आने का मेन मकसद काम करना ही था।

Advertisement

खुद को खुशकिस्मत समझते हैं तन्मय वेकारिया

तन्मय वेकारिया ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं बहुत खुशकिस्मत हूं जो आज मैं एक ऐसे शो का हिस्सा बना हूं जहां पर हर एक किरदार घर-घर में लोकप्रिय है। यह फिल्म शोले जैसा है। जब मैं यंग था तो मैंने भी गब्बर और सांबा को उनके किरदार के नाम से ही जाना था। असली नाम उनके मुझे बाद में पता चले थे। इसी तरह से हमारा शो भी है। लोग हर एक किरदार को स्क्रीन नाम से जानते हैं और यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि होती है।"

Advertisement

अभिनेता ने आगे बताया कि "मुझे लोग बाघा कहे तो मुझे बिल्कुल भी बुरा नहीं लगता है। अगर बाघा है तक तन्मय भी है। इस किरदार के चलते मुझे खूब प्यार और लोकप्रियता हासिल हुई। लेकिन असल जिंदगी में मैं इस किरदार से बिल्कुल अलग हूं। बॉडी लैंग्वेज से लेकर हेयर स्टाइल और बोलने का अंदाज सब कुछ अलग है। यही एक्टिंग की चुनौती और खूबसूरती मानी जाती है। हम भाग्यशाली हैं कि हमें साथ में दो जिंदगियां जीने का मौका मिलता है। यह मेरे लिए एक वरदान है।"

Advertisement

नट्टू काका को लेकर बोला बाघा

तन्मय वेकारिया ने कहा कि "मैंने घनश्याम जी के साथ 10 साल बिताए हैं और ट्रैवल के वक्त हम एक ही कमरे में रहते थे। इवेंट्स में भी साथ जाया करते थे और हमारा रिश्ता पिता बेटे जैसा था। घनश्याम नायक जी के निधन के बाद जब टीम ने नए नट्टू काका की तलाश शुरू की थी तो असित भाई ने मेरी राय भी मांगी थी। उन्होंने मुझे दो नाम बताए थे जिसमें किरण भट्ट भी शामिल थे। तो मैंने किरण भट्ट का नाम सुझाया था।"

Advertisement

तन्मय वेकारिया ने राकेश बेदी को लेकर भी बात करते हुए कहा कि जब इंसान ईमानदारी से काम करता है तो उसे सफलता जरुर हासिल होती है। आज 71 साल की उम्र में भी वह काफी शानदार काम कर रहे हैं।