इस सुपरहिट शो की रिमेक से अनिका सुरभि चंदना की वापसी, फैंस के लिए खुश खबरी !


सुरभि चंदना यानी कि आपकी अनिका टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। फैंस लंबे समय से उनके कमबैक का इंतजार कर रहे थें। ऐसा लगता है कि बहुत जल्द ये इंतजार खत्म होने वाला है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इश्कबाज से बाहर होकर भी सुरभि लगातार अपनी बोल्ड इमेज से चर्चा बटोर रही हैं।

Advertisement

हाल ही में उन्होंने अपनी बेहद सेक्सी तस्वीर पोस्ट की थीं। हर वक्त फैंस यही सवाल करते हैं कि कब उनकी अनिका टीवी पर दिखाई देंगी। अब सुरभि चंदना के फैंस के लिए एक खूशखबरी सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर से टीवी पर संजीवनी सीरियल को लेकर आने को पूरी तरह से तैयार हैं।

Advertisement

ये एक पूरी तरह से मेडिकल पर आधारित शो था। संजीवनी सीरियल में पहले गुरदीप कोहली, मोहनीश बहल, मिहिर मिश्रा और रुपाली गांगुली मुख्य भूमिका में नजर आते थे। अब रिपोर्ट के अनुसार सुरभि चंदना को इस शो के रिमेक के लिए अप्रोच किया गया है। मुमकिन है कि वह इस शो से वापसी कर सकती हैं।

बहरहाल,क्या आप जानते हैं कौन सी स्टार एक्ट्रेस जो अब टीवी पर कभी नहीं दिखाई देंगी..

अंकिता

पवित्र रिश्ता से अंकिता ने अपना डेब्यू किया।यह शो 2009 से 2014 तक चला। वह इस बीच एक थी नाईका में भी नजर आयी। लेकिन फिर किसी टीवी शो में नजर नहीं आयी। उनका सारा फोकस इस समय फिल्मों पर है।

Advertisement
श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी 2016 तक बेगूसराय में बिंदिया की भूमिका में नजर आयी। इसके बाद मां बनने के बाद वह टीवी से पूरी तरह से गायब हैं।

Advertisement
राधिका मदान

मेरी आशिकी तूम से ही में राधिका 2014 से 2016 तक नजर आयी। इसके बाद वह छोटे पर्दे से गायब हो चुकी हैं। पिछले साल वह पटाखा फिल्म में नजर आयीं थीं।

कविता कौशिक

कविता कौशिक यानी कि टीवी की चंद्रमुखी चौटाला भी लंबे समय से टीवी से गायब हैं।

जिया मानेक

जिया साथ निभाना साथिया में गोपी बहू की भूमिका निभाई। वह इस शो के साथ 2010 से जुड़ी रही। 2014 में उन्होंने टीवी शो जीनी और जूजू किया। लेकिन असफल रही। वह भी टीवी से गायब हो चुकी हैं।

आमना शरीफ

आमना टीवी शो कहीं तो होगा में 2003 से 2007 तक नजर आयी थी। शादी के बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से अलविदा कह दिया है।

दिशा वकानी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी कि दिशा वकानी भी टीवी को अलविदा कहने का मन बना चुकी हैं।

English Summary

Ishqbaaz Anika means Surbhi Chandna return television remake of sanjivani, here read full news