Sumona Chakravarti Health Update: सुमोना चक्रवर्ती कपिल शर्मा के शो में कॉमेडियन की पत्नी मंजू शर्मा का किरदार निभाती हुई दिखाई देती थीं। जिसके चलते वह काफी पॉप्युलर हो गई थी और घर-घर में भी उन्हें खास पहचान मिली थी। लेकिन इस समय सुमोना चक्रवर्ती कपिल शर्मा के शो से पूरी तरह गायब है और उन्होंने काफी लंबे समय से सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। फैन्स भी उनका काफी ज्यादा इंतजार किया करते थे। लेकिन बता दे कि और वह हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह से परेशान थी और अब वह वापस आ चुके हैं।

Advertisement

कहां गायब हो गई थी सुमोना चक्रवर्ती?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही में सुमोना चक्रवर्ती ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने सारी बातों को बताया और बताया कि वह पिछले कई सालों से एंडोमेट्रियोसिस नाम की एक बीमारी से जूझ रही थी। वह 2 महीने पहले ही इसका इलाज करवा रही थी। जिससे वह धीरे-धीरे उबर रही हैं और इसी वजह से इतने समय से उन्होंने इंटरनेट से भी दूरी बना ली थी क्योंकि वह अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर भी फोकस कर रही थी।

Advertisement

38 साल की उम्र में सुमोना चक्रवर्ती ने बताया कि वह अब बिल्कुल ठीक है और इसका कारण उनके डॉक्टर्स है। जिन्होंने उनके दर्द का सही तरीके से इलाज किया। सुमोना चक्रवर्ती ने इस पोस्ट को सहानुभूति प्राप्त करने के लिए या फिर प्रमोशन के लिए नहीं किया। उन्होंने इस बदलाव पर बात की जिसने उनकी जिंदगी के जीने के नजरिया को बदल दिया। अभिनेत्री ने बताया कि वह एक वक्त पर अपना इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप डिलीट करने जा रही थी लेकिन यह उनकी परेशानी का कोई भी समाधान नहीं था।

Advertisement

सुमोना चक्रवर्ती इस पर आगे बात करते हुए कहते हैं कि वह हिमालय में संन्यास लेने नहीं जा रही थी। इसीलिए उन्हें यह सब करने की कोई भी जरूरत नहीं है। उनके पास में काम से लेकर परिवार और दोस्त भी हैं। बल्कि अब उन्होंने सोशल मीडिया को इस्तेमाल करने का अपना तरीका बदल दिया है। वह कभी भी लाइक्स या फिर फॉलोवर्स के पीछे नहीं भागती हैं। अभिनेत्री ने बताया कि अब वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल सिर्फ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, पेरीमेनोपॉज, एंडोमेट्रियोसिस, हेल्थ, ट्रैवल, किताबें, पौधे, कुत्ते और बिल्लियों जैसी तमाम घरेलू चीजों का हिस्सा होने जैसे टॉपिक पर बातचीत के लिए एक मंच बनाने के लिए करना चाहते हैं।

Advertisement

बॉडी शेम का शिकार हो चुकी है सुमोना चक्रवर्ती

सुमोना चक्रवर्ती ने इंटरनेट पर बॉडी शेमिंग और अश्लील कमेंट मिलने को लेकर भी बात की है। उन्होंने बताया है कि उनकी पोस्ट पर आने वाली कमेंट्स में कई बार उनके शरीर के अंगों का मजाक भी उड़ाया जाता है या फिर कॉमेंट्स काफी अश्लील होते हैं। अभिनेत्री ने बताया कि ऐसी कमेंट्स हमेशा आदमी की तरफ से होती है। लेकिन काफी सारे नेक इरादे वाले फॉलोअर्स भी उनकी पोस्ट पढ़ते हैं और उनको लाइक करते हैं। उन्हें पर्सनल मैसेज करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।

Advertisement

सुमोना चक्रवर्ती ने अपनी इतनी लंबी पोस्ट में आगे लिखा और बताया कि उन्होंने इस पोस्ट को शेयर क्यों किया। देखना चाहती थी कि आखिरकार कितने लोग सच में इतनी भागदौड़ भरी जिंदगी में थोड़ा वक्त निकाल कर इसको पढ़ने या फिर रुकने का फैसला करेंगे। सुमोना चक्रवर्ती को अपनी पोस्ट पर काफी लोगों ने प्यार दिया। काफी लोगों पर गर्व महसूस कर रहे हैं क्योंकि अभिनेत्री ने अपना दर्द और अपनी फिलिंग्स को पूरे खुले दिल के साथ में सभी के साथ शेयर किया है।