Simple Kaul On Kissing Scene: फिल्मों से लेकर टीवी शोज में किसिंग सीन काफी ज्यादा आम हो चुके हैं। लेकिन कई बार इनको लेकर काफी विवाद भी देखने के लिए मिलता है और रिश्ते भी टूट जाते हैं। अब इसी बीच टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री सिंपल कौल ने इंटिमेट और किसिंग सींस को लेकर बात की है। अभिनेत्री के मुताबिक एक्टर के लिए ऐसे सीन एक्टर के लिए सिर्फ उनका काम होते हैं और इसीलिए इसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
न्यूज़ एजेंसी के साथ बातचीत के दौरान सिंपल कौल ने बताया कि एक्टिंग एक प्रोफेशन है और कलाकार को वही करना पड़ता है जिसकी कहानी में जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि "अगर कोई एक्टर किसिंग सीन या फिर कोई भी इंटीमेट सीन के लिए हां करता है तो वह सिर्फ उसे अपने काम का हिस्सा मानता है। अगर मेरे पति या फिर पार्टनर को भी प्रोफेशनल तौर पर ऐसा सीन करना पड़ेगा तो मुझे इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि वह सिर्फ उनका काम है।" लेकिन सिंपल कौल ने इस बात को साफ करते हुए कहा कि ऑन स्क्रीन इंटिमेसी और असल जिंदगी के रिश्ते में बहुत ज्यादा फर्क होता है। इस पर बात करते हुए अभिनेत्री कहती है कि "अगर कोई अपने रिश्ते से बाहर जाकर किसी के साथ में सच में रिलेशनशिप बनाते हैं तो वह पूरी तरीके से गलत है। उसे मैं कभी भी सही नहीं मानती।" सिंपल कौल ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "चीटिंग तो चीटिंग ही होती है और इसकी कोई भी दूसरी परिभाषा नहीं हो सकती है। अगर दो लोग एक दूसरे से प्यार करते हैं तो उन्हें ईमानदारी और वफादारी के साथ में रहना चाहिए।" अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "अगर किसी को भी कमिटमेंट नहीं चाहिए तो उसे शुरुआत से ही अपने इरादे को साफ कर देना चाहिए। अगर रिश्ते में कोई भी बदलाव या फिर आकर्षण महसूस होता है तो उसे छुपाने की जगह अपने पार्टनर से शेयर करना चाहिए। लेकिन धोखा देना किसी भी हाल में बिल्कुल सही नहीं होता है।" सिंपल कौल के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने कुटुंब, शरारत, तारक मेहता का उल्टा चश्मा, दिल्ली वाले ठाकुर गर्ल्स और ज़िद्दी दिल माने ना जैसे मशहूर टीवी शोज में काम किया है।किसिंग सीन से नहीं है कोई दिक्कत
कमिटमेंट पर बोली सिंपल कौल
सिंपल कौल का वर्कफ्रंट
More Articles