Shreya Kalra Shocking Revelation: लॉकअप सीजन 2 जब से शुरू हुआ है तभी से काफी ज्यादा विवादों में बना हुआ है। शो में रोजाना कोई ना कोई नया हंगामा होते हुए नजर आता है और किसी न किसी कंटेस्टेंट की लाइफ को लेकर भी नया खुलासा हो जाता है।
लेकिन अब इसी बीच हाल ही में श्रेया कालरा ने कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। दरअसल बताया जाता है कि शो 'बरसातें' के दौरान शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन एक दूसरे को डेट करने लगे थे। अब हाल ही में एक एपिसोड के दौरान श्रेया कालरा ने एक किस्से को लेकर जिक्र किया, जो काफ़ी शॉकिंग था। उन्होंने शिल्पा शिंदे के साथ बातचीत के दौरान बताया कि शिवांगी जोशी के साथ उनका पास्ट एक्सपीरियंस कैसा था। उन्होंने बताया कि दोनों भले ही साथ में काम कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद भी दोनों का ऑफस्क्रीन क्लोज बॉन्ड बिल्कुल भी नहीं बना। श्रेया ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि वह शिवांगी के एक शो का प्रमोशन वीडियो कर रही थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि शूट के बाद मुझे शिवांगी के को-स्टार का मैसेज आया। लेकिन उन्होंने इस दौरान एक्टर का नाम जोर से नहीं लिया सिर्फ होंठ हिला कर ही इशारा किया। उन्होंने ऐसा इशारा किया कि वह कुशाल टंडन की बात कर रही थी। इस दौरान उन्होंने शो का भी नाम नहीं लिया था। श्रेया ने आगे बात करते हुए बताया कि "उन्होंने मुझे शूट के बाद मैसेज किया था और मैं तब डेट कर रही थी। तब कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के बीच में भी कुछ चल रहा था। मुझे इसके बारे में ज्यादा नहीं पता है।" श्रेया ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "वो मुझसे बात करने लग गया था और मैं फिर सब वहीं पर रोक दिया था। इसके बाद शिवांगी और मैं सेट पर मिले तो शिवांगी ने मुझे कहा कि उन्होंने मुझे आपके बारे में बताया है कि आपने उन्हें फॉलो किया और मैसेज भी किया। तो मैंने कहा कि एक्सक्यूज मी मैंने नहीं बल्कि उन्होंने खुद मुझे अप्रोच किया। तो मैं शिवांगी को अपना फोन दिया और उसने सारी चैट पढ़ी। मैंने फ्लर्ट नहीं किया था और ना कुछ कहा था।" शिल्पा शिंदे ने श्रेया से सवाल किया कि क्या वह रोने लग गई थी? तो श्रेया ने बताया कि वह शूट के बाद में सेट पर होने लग गई थी और उसके तीन से पांच महीने बाद फिर उसे शख्स ने स्टोरी पोस्ट कर दी थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। श्रेया ने बताया कि वह शिवांगी से इसको लेकर बात करना चाहती थी लेकिन उन्होंने इस पर बात करने से मना कर दिया। लेकिन श्रेया ने इस दौरान डायरेक्टली कुशाल टंडन का नाम तो नहीं लिया लेकिन लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है कि यहां पर कुशाल टंडन की ही बात की जा रही है। एक तरफ जहां पर शिवांगी जोशी अभी लॉकअप सीजन 2 में नजर आ रही है तो वही कुशाल टंडन को अलायंस हाउस में देखा जा रहा है। इस शो में कुशाल टंडन अपने स्टेटमेंट्स और बिहेवियर को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं।कुशाल ने किया था श्रेया को मैसेज?
श्रेया ने शिवांगी को दिखाए थे सारे मैसेज
सेट पर ही रोने लग गई थी शिवांगी
अलायंस शो में नजर आ रहे हैं कुशाल टंडन
More Articles