कभी ट्रैफिक सिग्नल पर नाचीं तो कभी दूसरे के कंधे पर झूमीं, कौन है लॉकअप 2 की श्रेया कालरा?

Who Is Shreya Kalra: एकता कपूर की रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 को नेटफ्लिक्स पर काफी ज्यादा चर्चा में देखा जा रहा है। शो को शुरू हुई अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और इतने में ही यह शो काफी सुर्खियों में आ चुका है। इस सीजन में काफी सारे ऐसे सेलिब्रिटीज की भी एंट्री हुई जिनकी जिंदगी काफी विवादित है। कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच खूब लड़ाई भी हुई है। लेकिन इसी बीच श्रेया कालरा काफी चर्चा में आ गई है।

Shreya Kalra

लॉकअप के सीजन 2 की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा पहले ही दिन से काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्हें फर्स्ट एपिसोड में राम कपूर के साथ में बहस करते हुए भी देखा जा चुका है। उन्होंने अभिनेता को अपने आप के समान कहा और इस पर फराह खान ने उनको टोक दिया था। इसके बाद श्रेया ने जैसे ही लॉकअप में एंट्री मारी उनकी बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ लड़ाई होना शुरू हो गया। रोजाना उनका किसी न किसी के साथ में फालतू का झगड़ा हो जाता है और इसके चलते उन्हें शो का विलेन भी कह दिया गया है।

श्रेया कालरा ने शो के वक्त काफी सारे सेलिब्रिटीज की पहचान पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिया। पहले तो उन्होंने दावा कर दिया कि आकांक्षा चमोला बाइसेक्सुअल है। इसके बाद शिवांगी जोशी को उन्होंने फ्लॉप अभिनेत्री भी कहा। हर्षद चोपड़ा को लेकर भी उन्होंने कहा कि उनसे कोई भी शादी नहीं करना चाहता। इसके अलावा योगेश और आकांक्षा चौधरी से भी उन्होंने पंगे ले लिए। साथ ही जिन सूफी मोतीवाला के साथ उनकी अच्छी खासी दोस्ती नजर आ रही थी उनसे भी श्रेया की लड़ाई हो गई।

डांस रील पर हो चुका है हंगामा

वैसे तो लॉकअप के शो में और श्रेया जितनी ज्यादा विवादित नजर आ रही है उतनी ही वह रियल लाइफ में भी कंट्रोवर्सी रह चुकी है। साल 2021 में वह अपनी एक डांस रील वीडियो को लेकर पहली बार चर्चा में आई थी। मध्य प्रदेश के इंदौर की श्रेया एक ट्रैफिक सिग्नल पर नाच रही थी और बीजी रोड पर उनका यह स्टंट उन्ही पर भारी पड़ गया। इनफ्लुएंसर के खिलाफ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और पब्लिक में हंगामा करने पर IPC क्षेत्र के तहत 290 FIR दर्ज करवा दी थी।

बॉयफ्रेंड पर चीट करने के लगाए गए आरोप

श्रेया कालरा एमटीवी के मशहूर शो रोडीज का भी हिस्सा रह चुकी है। उन्हें कई बार पॉडकास्ट पर अपने बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल के साथ तीखी बयान बाजी करते हुए भी देखा जा चुका है। हालांकि अफसर ऋषभ और श्रेया को एक दूसरे पर पब्लिक में भी प्यार लुटाते हुए देखा जाता है। लेकिन एक बार श्रेया पर अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देने के आरोप लगा दिए गए थे। साल 2025 के दौरान एक कंसर्ट का यह मामला है और यहां पर इनफ्लुएंसर को एक शख्स के कंधों पर बैठकर और नाचते हुए देखा गया था।

दरअसल श्रेया मॉडल विवेक केसरी के कंधों पर बैठकर टायला कंसर्ट में एंजॉय करती हुई नजर आई थी। लेकिन उनकी मस्ती बहुत ज्यादा उन पर भारी पड़ गई और उन्हें काफी ट्रोल किया गया। बॉयफ्रेंड ऋषभ को छोड़कर वह किसी दूसरे लड़के के साथ थी इसके चलते उन पर बॉयफ्रेंड को चीट करने के आरोप लगाए गए। बाद में श्रेया ने सफाई दे दी थी कि विवेक उनके भाई की तरह है और इसमें ऋषभ ने भी उनका सपोर्ट किया। लेकिन इस समय लॉकअप सीजन 2 में श्रेया रोजाना नई कंट्रोवर्सी लेकर आ रही है और देखना यही होगा कि क्या इस हफ्ते जब जजमेंट की बारी आती है तो वह शो से बाहर होती है या उनका कोई नया ड्रामा देखने को मिलता है।

Read more about: lock upp 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X