Shivangi Joshi Confirms Her Secret Engagement: शिवांगी जोशी टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नायरा का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना ली थी। लेकिन इस समय वह रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुई है। अब हाल ही में उन्होंने शो में इस बात का खुलासा किया है कि उनकी सगाई हो चुकी है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
शिवांगी जोशी का इस समय लॉकअप सीजन 2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान वह श्रेया कलर से बात करती हुई नजर आती है और बताती है कि उनकी सगाई हो चुकी है। शिवांगी जोशी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मैं सीधा शादी करना चाहती हूं।" जब श्रेया ने शिवांगी से सवाल किया कि उन्हें कैसा लड़का पसंद है तो इस पर वह मुस्कुराती है और कहती हैं कि "मैं इंगेज्ड हूं।" इसका सीधा मतलब है कि शिवांगी की सगाई हो चुकी है। लेकिन आखिरकार वह शख्स कौन है और क्या करता है? इस बारे में अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। बता दे की शिवांगी का कुशल टंडन से पहले ही ब्रेकअप हो गया था और दोनों तकरीबन लंबे समय तक रिलेशनशिप में भी रहे हैं। जहां एक तरफ शिवांगी जोशी ने वायरल वीडियो में अपनी सगाई को लेकर पुष्टि कर दी है तो वहीं दूसरी तरफ लॉकअप सीजन 2 में उनका नाम अभिनेता हर्षद चोपड़ा के साथ में भी जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों को सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में साथ में देखा गया था और दोनों के बीच के बॉन्डिंग भी साफ देखने के लिए शो में मिल जाती है। शिवांगी जोशी ने वैसे तो काफी बेहतरीन सीरियल्स में काम किया है। वह एक चाइल्ड आर्टिस्ट भी रह चुकी है। लेकिन एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्होंने यह रिश्ता क्या कहलाता है और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे बेहतरीन सीरियल्स में काम करके अपनी पहचान हासिल की है।शिवांगी जोशी ने अपनी सगाई और शादी को लेकर खोले राज
लॉकअप 2 में हर्षद चोपड़ा संग लिंकअप की आईं खबरें
शिवांगी जोशी का करियर
More Articles