Shilpa Shinde Shocking Revelation: एकता कपूर का रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 इस समय काफी चर्चा में है और हाल ही में शिल्पा शिंदे ने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा राज बताया है। शिल्पा शिंदे शिवांगी जोशी के पास जाती है और कहती हैं कि "तुमने कुछ बोला था, रिश्तो के बारे में। उसे प्लीज दोबारा दोहरा दो।" इस पर शिवांगी रहती है कि हां मैंने कहा था कि "आप ऐसी हैं क्यूंकि हमेशा अकेले रहती हैं।"
इस पर बात करते हुए शिल्पा शिंदे ने बताया कि "थैंक यू, चलो अच्छा है। मेरी निजी जिंदगी कि यह बात आपको पता थी और अपने यहां पर बोल दी। लोग फैमिली-फैमिली कहते रहते हैं। लोगों के पास में परिवार नहीं होता और मेरे पास परिवार होकर भी मैं अनाथ हूं। मैं शेल्टर हाउस में रहती हूं और मैं कोई सिंपैथी के लिए ऐसा नहीं बोल रही हूं।" शिल्पा शिंदे ने आगे बताया कि "3 साल हो चुके हैं और मेरे शोल्डर की सर्जरी हुई थी। मेरा भाई उसकी पत्नी से काफी इनफ्लुएंस हो गया था और मेरी मां मेरे भाई से इनफ्लुएंस हो गई थी। सर्जरी के चार दिन बाद मुझे मेरे ही घर से निकाल दिया गया।" अभिनेत्री ने खुलासा किया कि "अब आप कहोगे कि वह इतने बुरे हैं कि आपको घर से निकाल दिया? सरकमस्टेंसस ऐसे पैदा किए गए कि उन्हें बहुत अच्छे से पता है कि मैं एक सेल्फ रिस्पेक्ट वाली लड़की हूं और मैं रात के 11 बजे मेरा घर छोड़कर चली गई थी।" इस दौरान शिल्पा शिंदे को काफी इमोशनल देखा गया और उन्होंने बताया कि "मुझे मेरी मां ने नहीं रोका क्योंकि वह भाई के इनफ्लुएंस में थी। मुझे मेरी मां से मिले काफ़ी वक़्त हो गया है मैं नहीं मिली और आज भी वो मेरे भाई से इनफ्लुएंस हैं। फ़ोन पर कभी-कभी बात हो जाती है।"शेल्टर होम में रहती हैं शिल्पा शिंदे
परिवार ने घर से निकाला बाहर
सालों से मां से नहीं मिली शिल्पा
More Articles