Shagufta Ali On Her Partner: टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक पहचान बन चुकी अभिनेत्री शगुफ्ता अली आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। लेकिन इस समय वह निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानकर हर किसी की आंखें नम हो जाएं।

Advertisement

26 साल तक एक्ट्रेस ने किया शादी का इंतजार

दरअसल शगुफ्ता अली ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने 26 साल तक अपने प्यार का इंतजार किया था, लेकिन किस्मत हर बार उनका साथ छोड़ देती है। उनकी शादी भी तय हो गई थी और कोई ना कोई ऐसी घटना हो जाया करती थी जिसे सब कुछ टल जाता। आखिरकार वह जिससे प्यार करती थी उनका बीमारी की वजह से निधन हो गया।

Advertisement

शगुफ्ता अली ने यह भी बताया कि उन्होंने और उनके पार्टनर ने कई बार शादी करने की प्लानिंग भी की थी। लेकिन हर बार कोई ना कोई मुसीबत सामने आकर खड़ी हो जाती थी।

सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि "यह कोई कहानी नहीं है यह सच्चाई है। जब भी हम सोचते थे कि इस महीने शादी कर लेंगे तो कभी उनका एक्सीडेंट हो जाता था तो कभी मेरा हो जाता था। अभी मैं शूटिंग में बिजी होती थी तो वह अपने बिजनेस में।"

Advertisement

अभिनेत्री ने खुद को बताया मीना कुमारी

एक्ट्रेस ने कहा कि "कभी मैं आउटडोर शूट पर होती थी तो वह लंदन में। एक बार तो सब कुछ तय हो गया था लेकिन उनके परिवार में अचानक परेशानी हुई और उन्हें जाना पड़ा। ऐसे ही 26 साल निकल गए। गुप्ता ने हंसते-हंसते खुद पर ही तंज कसते हुए कहा कि मैं मीना कुमारी हूं। ट्रेजेडी क्वीन। मेरी लव स्टोरी सैड, घर की स्टोरी सैड, करियर की स्टोरी भी सैड है मैं एकदम बेचारी बन गई हूं।"

Advertisement

शगुफ्ता के पार्टनर की गंभीर बीमारी से हुई मौत

शगुफ्ता अली ने बताया कि जब उनके पार्टनर का निधन हो गया था तो उनका शादी पर से विश्वास उठ गया था। जिस इंसान से वह इतना ज्यादा प्यार करती थी उसकी गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई और इससे वह सब में में अंदर से टूट गई थी।

हर कदम पर मां ने दिया साथ

अभिनेत्री ने बताया कि "मैं बात भी नहीं सकती हूं वह क्या एहसास था। मैं डिप्रेशन में तो नहीं गई थी क्योंकि मेरी मां ने मुझे संभाल लिया था। लेकिन मैं बहुत ज्यादा अकेली हो गई थी और कोई यह खालीपन नहीं भर सकता और मैं बहुत रोती थी। कुछ दोस्तों ने मुझे कहा कि क्या ड्रामा कर रही हो। मैंने उन्हें कहा कि मैं ड्रामा कर रही हूं तो मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो। मेरी मां हर कदम पर मेरे साथ थी।"

Advertisement

रात में सोने के लिए लेनी पड़ती है नींद की गोलियां

शगुफ्ता अली ने बताया कि उन्होंने कभी आत्महत्या करने के बारे में नहीं सोचा लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब वह भर चुकी थी। वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी और आज भी उन्हें रात में सोने के लिए नींद की गोलियां लेनी पड़ती है।

गोद ली हुई बेटियों और मां के भरोसे कात रही जिंदगी

शगुफ्ता अली ने इतना संघर्ष और दर्द झेलने के बावजूद भी हार नहीं मानी। अभी के वक्त में 59 साल की उम्र में वह अपनी गोद ली हुई बेटियों और मां के साथ अच्छे से जिंदगी बिता रही है। अगर उनके करियर के बारे में बात करें तो उन्हें वीर की अरदास वीरा और ससुराल सिमर का जैसे काफी सारे टीवी शोज में देखा जा चुका है। सिर्फ तुम, लैला मजनू और हीरो नंबर 1 जैसी फिल्मों का भी हिस्सा वह रह चुकी हैं।