Sana Khan Video: ग्लैमर की दुनिया छोड़ इस्लाम की राह पर चलने वाली सना खान ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अपने इस वीडियो में सना खान हर किसी को सलाह दे रही हैं कि सभी तो अपनी कब्र की तैयारियां खुद से ही शुरू कर देनी चाहिए।

Advertisement

सना खान के इस वीडियो मैसेज के जरिए बेहद ही गंभीर संदेश दिया है। सना खान वीडियो में कह रही हैं, 'आपको क्या लगता है, आपके मरने के बाद आपकी औलाद, आपके रिश्तेदार, आपके घरवाले, आपके दोस्त..आपके लिए कुरान पढ़-पढ़के आपको बख्शवा देंगे? ये औलाद आपके लिए कुरान पढ़ेगी, जो आपके कहने पर नमाज़ तक नहीं पढ़ती? ये रिश्तेदार आपके लिए दुआ करेंगे, जिनके दुनिया के झगड़े ही आपके साथ खत्म नहीं होते? ये दोस्त आपके लिए सूरह फातिहा पढ़ेंगे, जिनके साथ अगर आप दीन की बात कर लो, तो आपका मजाक बना देते हैं? ये भाई-बहन आपके लिए सदका करेंगे, जो आपको ईद के दिन भी याद नहीं रखते?'

Advertisement

सना खान ने आगे लिखा, 'हे मेरे भोले इंसान, खुलूस का जमाना चला गया। कयामत नजदीक आ रही है। अफरा-तफरी का माहौल है। अपनी कब्र की तैयारी खुद करें। जब लोग जिंदा इंसानों को याद नहीं रखते, तो मरने के बाद कौन याद रखेगा? सब भूल जाते हैं। अपनी कब्र, अपनी आखिरत की तैयारी खुद करें। आज से करें।'

सना खान के इस वीडियो को उनके फैंस काफी लाइक कर रहे हैं साथ ही कमेंट सेक्शन में सहमति भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "काश मैं भी आपकी तरह बन जाऊं जैसा अल्लाह को पसंद है।" इसके साथ ही एक और शख्स ने लिखा, "बिल्कुल सही कहा कोई कुछ नहीं करेगा जो करना है खुद करना होगा।"

Advertisement

सना खान ने साल 2020 में फिल्मी और शोबिज की दुनिया छोड़ दी थी। इसका ऐलान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट किया था, और कहा था कि वह अब इंसानियत और अल्लाह के दिखाए रास्ते पर चलना चाहती हैं। फिर साल 2020 में उन्होंने गुजरात के बिजनेसमैन और इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती अनस सैयद से निकाह किया था। सना ने बताया था कि उन्होंने अनस से निकाह का फैसला रातोंरात नहीं लिया था, बल्कि अनस उन्हें कई साल से पसंद करते थे। फिर अनस सैयद ने एक मौलवी के जरिए उन्हें शादी का प्रपोजल भेजा था। सना खान आज अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं और दो बेटों की मां हैं।