सलमान खान भी गोरी नागोरी के डांस को देख रह गए थे हैरान, सबके सामने की जमकर तारीफ, देखें VIDEO

Gori Nagori dance Video: गोरी नागोरी हरियाणा की जानी मानी डांसर हैं। उनका डांस देखने के लिए हजारों की भीड़ जमा हो जाती है। गोरी नागोरी इतनी पॉपुलर हैं उनके वीडियो भी यूट्यूब पर छाए रहते हैं। उनके हर एक वीडियो पर मिलियंस से व्यूज आते हैं। गोरी के डांस वीडियो नए हों या पुराने हमेशा डिमांडिंग लिस्ट में रहते हैं। बता दें गोरी का असली नाम तस्लीमा बानो है, लेकिन आर्टिस्ट बनने के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर गोरी नागोरी रखा था। गोरी पहले से ही एक जाना माना नाम हैं, लेकिन जब से गोरी बिग बॉस के सीजन 16 में गई हैं तब से उनकी पॉपुलेरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई है।
सलमान खान ने की गोरी की तारीफ
बता दें कि जब गोरी बिग बॉस के घर के अंदर थीं तब सलमान खान को भी गोरी का डांस देखने के इच्छा हुई थी। क्योंकि गोरी हैं ही इतनी पॉपुलर वहीं सलमान खान के कहने पर गोरी नागोरी ने अपने मोस्ट पॉपुलर गाने 'गोरी नाचे नागोरी नाचे' पर ऐसा डांस किया कि सभी घर वाले तो बस गोरी को देखते ही रह गए। सलमान खान ने भी गोरी की तारीफ की, लेकिन साथ ही में उन्होंने पूछा कि कोई गोरी को टक्कर दे सकता है। इतने में ही टीना दत्ता सुंबुल का नाम ले लेती हैं।
गोरी के एनर्जेटिक डांस ने जीता लोगों का दिल
वहीं सुंबुल भी तड़कता भड़कता डांस करती हैं, लेकिन गोरी अपने एनर्जेटिक डांस से सभी का दिल जीत चुकी होती हैं। बता दें कि गोरी नागोरी भले ही शो से जल्दी निकल गई हों, लेकिन आज भी उनके बिग बॉस के घर के पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। बिग बॉस की जब बात चल रही है तो आपको बता दें कि बिग बॉस का सीजन 18 भी आने जा रहा है। जिसके लिए फैन्स बेहद ही एक्साइटेड हैं। माना जा रहा है कि इस बार का शो सलमान खान द्वारा ही होस्ट किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











