Saanvi Talwar On Karan Kundra: टेलीविजन एक्ट्रेस सान्वी तलवार ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा हैरान करने वाला खुलासा किया है जिसने एक एक फैन के होश उड़ा दिए हैं। सान्वी ने ये खुलासा करण कुंद्रा को लेकर किया है। दरअसल, सान्वी ने करण कुंद्रा पर टीवी शो 'ये कहां आ गए हम' की शूटिंग के दौरान हैरेस और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।
सान्वी तलवार ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में करण कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सान्वी के अनुसार एक सीन की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर के इशारा करने से पहले ही करण कुंद्रा ने उन्हें चूम लिया था। इसके बाद उन्होंने गुस्से में करण कुंद्रा को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद करण कुंद्रा ने उनके साथ मारपीट की थी। करण ने उनके परिवार को गालियां भी दी थीं। सान्वी ने तब इसकी शिकायत करण कुंद्रा की गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर से भी की थी। सान्वी तलवार ने बताया- सीरियल का एक सीन था। डायरेक्टर ने 'एक्शन' नहीं बोला था। उससे पहले ही करण कुंद्रा ने मुझे किस कर लिया। मुझे गुस्सा आया तो मैंने उन्हें थप्पड़ मार दिया। उस समय तो उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन कुछ देर बाद वापस आकर उन्होंने मुझे जोर से थप्पड़ मारा। 'करण ने मुझे थप्पड़ मारा, मेरे घरवालों को गालियां दीं' सान्वी तलवार ने आगे कहा- लड़की और आदमी के थप्पड़ की ताकत में फर्क होता है। मैं करण के थप्पड़ से जमीन पर गिर गई थी। फिर उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को गालियां दीं। किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। बाद में एकता कपूर ने करण कुंद्रा की तरफ से माफी मांगी थी और मेरा साथ दिया था। उन्होंने मेरे लिए हालात को आसान बनाया था। सान्वी ने बताया कि जब उन्होंने करण की हरकत के बारे में उनकी गर्लफ्रेंड अनुषा को बताया था, तो वह सेट पर आने लगी थीं। हालांकि करण कुंद्रा और शो के डायरेक्टर ने उनके लिए शो में काम करना मुश्किल बना दिया था, जिससे सेट का माहौल टॉक्सिक हो गया था। सान्वी तलवार के मुताबिक डायरेक्टर ने उनकी काबिलियत पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए थे क्योंकि उन्होंने अपने खुद के लिए आवाज उठाई थी। हालांकि सान्वी ने शो के डायरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया है। सान्वी तलवार ने ये भी कहा कि करण कुंद्रा की उनमें दिलचस्पी थी और वो उनकी हरकत देखकर सब समझ गई थीं। सान्वी ने कहा- महिलाएं, मर्दों की नजरें देखकर ही पहचान जाती हैं लेकिन मैंने करण कुंद्रा को भाव ही नहीं दिया था। फिलहाल इन आरोपों पर करण कुंद्रा या उनकी मौजूदा गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। कौन हैं सान्वी तलवार? -सान्वी तलवार एक पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस और राइटर हैं। वह साल 2012 से टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस बनने से पहले सान्वी इंडस्ट्री में बतौर राइटर काम कर रही थीं। सान्वी ने 'फियर फाइल्स: डर की सच्ची तस्वीरें', 'सीआईडी' और 'सुपरकॉप्स वर्सेस सुपरविलेंस' जैसे शोज लिखे हैं।More Articles