शिवांगी जोशी को फ्लॉप बताने वाली श्रेया कालरा की राजीव अदातिया ने लगाई क्लास, बोले- तू है कौन?
Rajiv Adatia Slams Shreya Kalra: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 इस समय काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स के बीच में इस समय खूब बहस भी हो रही है। हाल ही में श्रेया कालरा ने टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी को लेकर ऐसा बयान दिया जो चर्चा में आ गया। इसके बाद श्रेया की खूब आलोचना हो रही है और काफी सारे लोग शिवांगी जोशी के सपोर्ट में आ गए हैं।

श्रेया ने शिवांगी को बताया फ्लॉप
शो के दौरान टास्क के बाद श्रेया कालरा ने अश्लील ग्रोवर की पत्नी माधुरी ग्रोवर से रात में बातचीत की। जहां पर शिवांगी जोशी के बारे में वह कहती हुई नजर आती है कि "उनकी तरह मैं अपना करियर रिवाइव करने नहीं आई हूं कि मेरे सारे शोज फ्लॉप है। तो मैं एक रियलिटी शो कर लेती हूं। इनका कैरियर पहले से ही डेड है और शिवांगी का तो पिछला शो फ्लॉप था। हर्षद को भी कोई काम नहीं दे रहा है।"
शिवांगी के सपोर्ट में उतरे राजीव अदातिया
श्रेया कलर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब इसी बीच अभिनेता राजीव अदातिया भी शिवांगी के सपोर्ट में आ गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि "श्रेया कलर तुमने कहा है कि शिवांगी एक फ्लॉप अभिनेत्री है और वह अपने करियर को रिवाइव करने आई है। लेकिन तू है कौन? तुम कभी शिवांगी के बराबर आ भी नहीं सकती हो। जब तुम्हें कोई भी जानता नहीं था तब उन्होंने काफी सारे हिट शो दे दिए थे। शिवांगी बहुत क्लासी है और जो तुम कभी बन भी नहीं पाओगी।"
शिवांगी जोशी का वर्कफ्रंट
अगर हम शिवांगी जोशी के वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत परवरिश सीरियल से एक छोटे किरदार को निभाकर की। लेकिन असल पहचान उन्हें यह रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नायरा के किरदार से मिली जिसमें उन्होंने तकरीबन 5 साल काम किया। इसके बाद बरसातें और बड़े अच्छे लगते हैं पर में भी नजर आई। खतरों के खिलाड़ी 12 में भी वह नजर आ चुकी है और इसमें राजीव अदातिया उनके साथ में थे।
श्रेया कालरा का करियर
लेकिन अगर वही हम श्रेया कालरा के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक कंटेंट क्रिएटर और डांसर के तौर पर की। लेकिन उन्हें एक बड़ी पहचान एमटीवी रोडीज रिवॉल्यूशन से मिली थी। अभी के वक्त में वह लॉकअप के सीजन 2 में अपने बोर्ड अंदाज की वजह से काफी चर्चा में है और वह कई सारे विवादित बयान भी दे चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
