Rahil Azam On Affair Rumours With Shilpa Shinde: तू आशिकी है और मैडम सर के अलावा अनुपमा जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके अभिनेता राहिल आजम फैंस के बीच काफी पॉप्युलर है। उनकी पर्सनैलिटी इतनी ज्यादा दमदार है कि फैंस भी उनके दीवानी बन चुके हैं।
लेकिन आपको बता दें कि राहिल आजम को हातिम शो से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी। इसी के बाद से ही वह लोगों के बीच काफी चर्चा में आ गए थे और अब उनकी निजी जिंदगी भी काफी लाइमलाइट में बनी हुई है। दरअसल, राहिल आजम का नाम शिल्पा शिंदे के साथ में जोड़ा जा रहा है। लेकिन अब एक्टर ने खुद इस पर खुलासा किया है कि इसके पीछे की क्या सच्चाई है। टेली चक्कर के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि "मेरे कई जन्म हो चुके हैं और अभी कौन से जन्म की बात हो रही है। अगर कोई सातवें जन्म की बात पूछेगा तो मुझे कुछ भी याद नहीं होगा।" राहिल आजम ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "मैं दिखने में बहुत ही हैंडसम और प्यार हूं। मेरी ऐसी पर्सनालिटी है तो कोई भी फ़िदा हो जाएगा ना।" जब अभिनेता से सवाल किया गया कि क्यों तीन टीवी शोज में काम करने के बावजूद भी वह शिल्पा शिंदे के संपर्क में नहीं है? तो राहिल आजम ने जवाब देते हुए कहा कि "मैं किसी के भी कांटेक्ट में नहीं रहता हूं। जैसे ही मेरा सूट खत्म हो जाता है मैं घर चले जाता हूं। मैं को-एक्टर्स के भी कांटेक्ट में नहीं रहता हूं। अनुपमा शो मेरा परिवार बन गया था और उनके साथ में मैंने बॉन्ड बनाया था।" एक्टर ने आगे बात करते हुए बताया कि "वरना जब तक मेरा शो आता है मैं तभी तक देखता हूं और उसके बाद में गायब हो जाता हूं।" राहिल आजम का नया म्यूजिक वीडियो शिद्दत हाल ही में रिलीज किया गया है और इस गाने में उनके साथ में प्रीति चौधरी को देखा जा रहा है। इस गाने को विनय राज सक्सेना द्वारा आवाज दी गई है।शिल्पा शिंदे के कांटेक्ट में क्यों नहीं हैं राहिल आजम
किसी के भी संपर्क में नहीं रहते हैं एक्टर
एक्टर का नया म्यूजिक वीडियो हुआ रिलीज
More Articles