17 साल की प्राची देसाई के साथ कैसे शूट किया राम कपूर ने किसिंग सीन, 3 दिन तक चली शूटिंग


प्राची देसाई और राम कपूर तो सबको याद ही होंगे। ज़ी टीवी के सीरियल कसम से की ये जोड़ी एक समय में दर्शकों की फेवरिट रही है। एकता कपूर के इस सीरियल की अलग स्टोरी लाईन ने तीन साल तक दर्शकों को बांधे रखा था। ये सीरियल 2006 - 2009 तक प्रसारित हुआ था। इस सीरियल को याद करते हुए एकता ने बेहद दिलचस्प कहानी बताई।

Advertisement

एकता ने सीरियल से राम और प्राची का एक लव मेकिंग सीन शेयर किया और कहा कि इस सीन में राम कितना अच्छा लग रहा है। वहीं एकता ने इस 3 मिनट के सीन को 3 दिन तक शूट करने की दिलचस्प कहानी भी बताई।

Advertisement
प्राची और राम की जोड़ी

प्राची देसाई और राम कपूर की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री में सुपरहिट थी। तीन साल ज़ी टीवी के सीरियल कसम से के माध्यम से इन दोनों टीवी सितारों ने दर्शकों के दिल पर राज किया था।

Advertisement
बेहद चर्चित सीन

बानी और जय का ये सीन टीवी इंडस्ट्री का काफी चर्चित सीन था। खासतौर से इसलिए कि ये सीरियल 2006 में आना शुरू हुआ था और उस दौरान, टीवी के लिए रोमांस का माहौल इतना खुला नहीं था। और ना ही दर्शकों को ऐसे सीन देखने में दिलचस्पी होती थी।

Advertisement
एकता कपूर ने खोला राज़

एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 17 साल की प्राची ये सीन करना नहीं चाहती थीं और राम कपूर के साथ ये सीन काफी ज़रूरी था।

नहीं बनाया दबाव

एकता कपूर चाहती थीं कि प्राची पर कोई दबाव ना बने। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि हम अपनी 17 साल की लीड एक्टर को कहीं से भी अहसज महसूस नहीं करवाना चाहते थे।

इस्तेमाल की टेक्नीक

एकता कपूर ने बताया कि कैसे इस सीन को शूट करने के लिए Shadow और Lights की तकनीक इस्तेमाल की गई और ये सीन बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया।

बेहद खूबसूरत सीन

एकता कपूर ने बताया कि ये सीन टीवी इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत लव मेकिंग सीन में से एक है। 17 साल की प्राची और 35 साल के राम कपूर की जोड़ी दर्शकों को इसलिए बेहद पसंद थी कि उनकी केमिस्ट्री कमाल कर जाती थी।

सीरियल में भी अंतर

गौरतलब है कि प्राची और राम की उम्र में असल में जितना अंतर था, सीरियल में उससे भी ज़्यादा अंतर था। ये सीरियल एक 40 साल के आदमी और 20 साल की लड़की की प्रेम कहानी थी।

फिल्मों के लिए छोड़ा शो

बाद में प्राची देसाई ने फिल्मों के लिए ये शो छोड़ दिया था और सीरियल में उन्हें गुरप्रीत कोहली ने रिप्लेस किया था।

राम कपूर का मशहूर सीन

राम कपूर, कसम से के अलावा, साक्षी तंवर के साथ बड़े अच्छे लगते हैं नाम के सीरियल में अपने लव मेकिंग सीन के लिए काफी चर्चा पा चुके हैं। इसे टीवी इंडस्ट्री के ऐतिहासिक सीन में गिना जाता है।

प्राची देसाई के बोल्ड सीन

प्राची देसाई ने भी फिल्मों में आते ही इमरान हाशमी के साथ अपनी जोड़ी से दर्शकों का दिल जीता है। दोनों की बोल्ड केमिस्ट्री भी फैन्स को बेहद पसंद थी।

कसम से का ये लव मेकिंग सीन शूट करना काफी मुश्किल था और 3 मिनट के इस सीन को शूट करने के लिए 3 दिन लगे थे। लेकिन फैन्स फिलहाल एकता कपूर की सूझबूझ की भी तारीफ कर रहे हैं कि कैसे उनके प्रोडक्शन हाउस में एक्टर्स की इच्छा का सम्मान किया जाता है। और उन्हें सीन करने से पहले उनकी सहजता के बारे में भी पूछा जाता है।

[मिलिए टीवी की उन जोड़ियों से जो फिल्मों से ज़्यादा ब्लॉकबस्टर हुईं]

राम कपूर इस समय फिल्मों, वेब सीरीज़ और टीवी, तीनों ही जगह अपने कदम जमा चुके हैं। वहीं प्राची देसाई की बात करें तो फिलहाल वो हिंदी फिल्मों से गायब हैं। आखिरी बार वो रॉक ऑन 2 में दिखाई दी थीं। फिलहाल वो मलयालम फिल्म ममंगम की शूटिंग में व्यस्त हैं।

यहां देखिए कसम से का ये खूबसूरत सीन -

English Summary

Ekta Kapoor reveals how she shot one of the best consummation scenes of TV between a 17 year old Prachi Desai and 35 year old Ram Kapoor for Zee Tv's Kasamh Se.