2019 में एक नहीं 3 सुपरस्टार,तगड़ी प्लानिग के साथ बड़ा DHAMAKA


यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि टीवी के कई सुपरस्टार ब्लॅाकबस्टर डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। इन सब में सबसे पहला और प्रमुख नाम मौनी रॅाय का माना जा रहा है।

Advertisement

लेकिन अब इस फेहरिस्त में एक और नाम जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं पूजा गौर की। टीवी की प्रतिज्ञा जल्द ही बॅालीवुड में रणवीर सिंह के अपोजिट दिखाई देंगी।

Advertisement

ऐसी खबर है कि पूजा और रणवीर सिंह एक साथ गली बॅाय में दिखाई देंगी। इस फिल्म में पहली बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक साथ रोमांस करते हुए नजर आयेंगे।

रणवीर इस फिल्म में सिंगर की भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2019 वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज हो सकती है।गौरतलब है कि पूजा ने रणवीर के साथ एक तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद से पूजा के गली बॅाय में होने को तय माना जा रहा है।

बहरहाल,इस साल एक नहीं बल्कि कई सुपरस्टार डेब्यू करने जा रहे हैं। यहां देखिए उनकी एक झलक..

दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ इस साल जे पी दत्ता की पलटन से डेब्यू करने जा रही हैं। दीपिका को ससुराल सिमर का से लोकप्रियता हासिल हुई थी।

अंकिता लोखंडे के बाद अब इस टीवी एक्ट्रेस की डोली हुई तैयार, दिल्ली में हुई सगाई तो BF ने किया ये काम

Advertisement
मृणाल ठाकुर

कुमकुम भाग्य फेम मृणाल ठाकुर जल्द ही ऋतिक रोशन की सुपर 30 में नजर आने वाली हैं। उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Advertisement
गुरमीत चौधरी

टेलीविजन के राम यानि एक्टर गुरमीत चौधरी भी पलटन में नजर आने वाले है।दीपिका कक्कड़ उनकी पत्नी की भूमिका में नजर आयेंगी।

सौरभ गुर्जर

टीवी एक्टर सौरव गुर्जर को महाभारत में हमने भीम के किरदार में भी देखा है। लेकिन सुपरहीरो फिल्म ब्रह्मास्त्र के साथ वो फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। वह विलन की भूमिका में दिखाई देंगे।

रवि दुबे

रवि दुबे की फिल्म 3 देव काफी लंबे समय से अटकी हुई है। उम्मीद है कि इस साल रिलीज होगी।

मौनी रॅाय

धर्मा प्रोडक्शन की ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन स्टारर इस फिल्म में मौनी रॅाय भी नजर आयेंगी। गोल्ड के बाद यह उनकी दूसरी फिल्म होगी।

अक्षय की गोल्ड

मौनी रॅाय अक्षय कुमार की गोल्ड में उनके अपोजिट नजर आयेंगी।

English Summary

Zoya Akhtar's Gully Boy, also starring Alia Bhatt and Ranveer singh will delight Bollywood lovers on Valentine's Day next year.but there is new entry in this mot awaited film.Trust me this name is big surprise for you.