Parineeta Borthakur Casting Couch: टीवी और फिल्मों में कास्टिंग काउच को लेकर अक्सर किसी ना किसी तरह की अपडेट सामने आती रहती हैं। कई बार हीरोइनें इसको लेकर खुलासा कर चुकी हैं।

Advertisement

इस वक्त टीवी की मशहूर अदाकारा परिणीता बोरठाकुर ने एक खुलासा किया है कि उनसे भी काम के बदले एक घिनौनी डिमांड हुई थी। इस दौरान वो इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर राज खोल रहीं थीं और बताया कि कितना डरावना अनुभव था।

Advertisement

एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनको फिल्म साइन करने के लिए बुलाया गया था और इसी दौरान एक ऐसी डिमांड रखी गई जो कि हिला देने वाली थी।

फिजिकल रिलेशन की डिमांड

परिणीता बोरठाकुर ने अपने शुरुआती करियर का ये डरावना अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनको फिल्म के लिए बुलाया था और कहा था उनको कॉन्ट्रैक्ट साइन करना है। जब वो वहां पहुंचीं तो इसके बदले फिजिकल रिलेशन होने चाहिए। हालांकि जैसे ही ये बात अभिनेत्री ने सुनी उन्होंने साफ इंकार कर दिया और फिल्म ठुकरा दी। शख्स डर गया था और फोन करके गुजारिश की थी कि ये बात वो किसी को ना बताए। एक्ट्रेस ने बताया कि काम पाने के लिए काफी आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए मैने कभी गलत तरीका नहीं अपनाया। परिणीता बोरठाकुर का ये बयान अब खबरों में हैं और लोग उनको लेकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Advertisement

ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस ने काम के बदले इस तरह की घिनौनी डिमांड का जिक्र किया है। कई टॉप की एक्ट्रेसेस पर करियर की शुरुआत में इस तरह की सिचुएशन का शिकार बन चुकी हैं।