..................... Pardesh me hai mera dil Episode Two Arjun Bijlani Entry As Raghav Mehra! - Hindi Filmibeat

परदेस में है मेरा दिल: दो दिल मिल रहें है मगर चुपके-चुपके

शो का दूसरे एपिसोड में नैना भारी मन से अपनी मां को इंडिया में अकेला छोड़कर इंसब्रक चली जाती है, तो वहीं होती ही राघव की एंट्री जो कि एक बेहद ही सीधा-साधा है।

By Goldi

बीते सोमवार से स्टार-प्लस पर शुरू हुआ शो परदेस में है मेरा दिल में हो रही है नैना की विदाई। शादी के बाद वाली विदाई नहीं बल्कि नैना जा रही इंसब्रक अमित से शादी करने।

जैसा की कल हमने आपको बताया था कि नैना अपनी मां को भारत में अकेला छोड़कर ऑस्ट्रिया जा रही है। तभी वहां मौजूद एक औरत उससे धिक्कारने लगती है।

परदेस मे है मेरा दिल : शुरू हुआ नैना का सफर..पहुंची परदेस

जिसके बाद नैना उस औरत को अपने अतीत से जुडी एक कहानी बताती है साथ ही यह भी बताती है कि वह परदेस क्यों जा रही है।

नैना बताती है कि उसकी सगाई के वक्त उसकी मां को मां को हार्ट-अटैक हो गया था, और मां का ऑपरेशन करना था। मैने भाई से मदद मांगी लेकिन भाई ने कहा कि वह यहां खुद मुश्किल से गुजारा कर पा रहा है।

जिसके बाद वह मेहरा चैरिटेबल ट्रस्ट से मां के ऑपरेशन के लिए मदद की गुहार लगाती है। जिसके बाद पहली बार नैना की बात राघव से होती है। शो में अर्जुन बिजलानी राघव मेहरा की भूमिका मे है। राघव नैना की मदद करने को राजी हो जाता है।

PICS-शाहरुख की 'परदेस' का नया लुक..एकदम हटके!

नैना की मां के इलाज के बाद नैना से कहती है कि वह अपनी जिन्दगी अपने तरीके से जिए। नैना उस औरत को बताती है इसीलिए वह इंसब्रक जा रही है ताकि अमित से शादी कर सके क्योंकि वह अमित से प्यार करती है।स्लाइड्स में जानिये शो के ताजा अपडेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X