Mouni Roy Angry: मौनी रॉय का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी नाराज दिख रही हैं। वो कार में हैं और साफ नजर आ रहा है कि वो किसी बात से गुस्से में हैं। इस दौरान वो पैपराजी पर भी भड़कती हुईं नजर आ रही हैं।
कहा जा रहा है कि पहले से दुखी मौनी तब और ज्यादा भड़क गईं जब पैपराज़ी उनकी कार के अंदर घुस आए और उन्हें रिकॉर्ड करने लगे। ये बात मौनी को बिल्कुल नागवार गुजरी और वो गुस्से में लाल पीली दिखीं। पहले वो गुस्से में सिर पर हाथ रखकर बैठ गईं और पैपराजी नहीं माने तो उंगली से इशारा करते हुए कैमरे बंद करने को कहा। इस दौरान पैपराजी को भी कहते हुए सुना जा रहा है कि बंद कर दो वो कह रही है। मौनी रॉय के साथ एक लड़की और कार में नजर आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इस दौरान मौनी रॉय बिना मेकअप वाले चेहरा के साथ सामने आईं थीं और वो नहीं चाहतीं थीं कि वो कैमरे में कैद हों। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा वो निजी लाइफ में भी काफी परेशान हैं। हो सकता है कि किसी बाद को लेकर उनकी मूड खराब था। हाल ही में हुआ है तलाक मौनी रॉय और सूरज नांबियार का हाल ही में तलाक हुआ है। कुछ साल साथ में रहने के बाद उनके रिश्ते क्यों बिगड़े इसको लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मौनी रॉय ने साउथ की फिल्म केजीएफ में आइटम नंबर करके अपनी पहचान पूरे देश में बना ली थी। इसके अलावा वो टीवी की मशहूर नागिन भी रह चुकी हैं। हालांकि वो किस प्रोजेक्ट को लेकर फिलहाल बिजी हैं वो जानकारी सामने नहीं आई। उनको ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में दिग्गज कलाकारों के साथ काम करते देखा जा चुका है।More Articles